प्रधानमंत्री ने विनम्रता, क्षमा और श्रेष्ठ आचरण जैसे गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

May 29th, 08:45 am

पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें दिव्य गुणों से युक्त व्यक्ति की विशेषताओं का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि विनम्रता, क्षमा और श्रेष्ठ आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं और इन्हीं गुणों के बल पर देशवासी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कैबिनेट ने SARTHAK-PDS के तहत दो योजनाओं के इंटीग्रेशन और कंटिन्यूएशन को दी मंजूरी

May 27th, 02:53 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ‘सार्थक पीडीएस’ (SARTHAK PDS) को एक अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25,530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), NLP और ब्लॉकचेन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह योजना अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार को कम करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है।

प्रधानमंत्री ने देश भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया

May 27th, 11:21 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

May 05th, 02:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 31 मई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सत्य और दृढ़ता के महत्व को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

May 05th, 09:47 am

पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें बताया गया कि स्थायी सफलता केवल बल से नहीं बल्कि सत्य, दृढ़ता और न्यायपूर्ण प्रयासों से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सफलता आत्मविश्वास बढ़ाती है और गहन संतोष प्रदान करती है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया

April 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।

26 अप्रैल को मन की बात सुनने के लिए ट्यून इन करें

April 25th, 08:30 am

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। नरेंद्र मोदी ऐप पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए ट्यून इन करें।

पीएम मोदी के हावड़ा रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, बंगाल में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत के संकेत

April 23rd, 07:30 pm

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस भारी जन समर्थन को केंद्र में बीजेपी की इंक्लूसिव गवर्नेंस की बढ़ती स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है, जो TMC के 15 साल के जनविरोधी शासन के विपरीत है।

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ धाम के उद्घाटन और चारधाम यात्रा के शुभारंभ की शुभकामनाएं दीं

April 22nd, 11:28 am

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की देवभूमि में स्थित श्री केदारनाथ धाम के द्वार खुलने के पवित्र अवसर पर अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी प्रारंभ हो गई है। उन्होंने यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के नाम एक भावनात्मक पत्र भी साझा किया।

पीएम मोदी के नागरकोइल रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, तमिलनाडु में BJP-NDA के बढ़ते समर्थन का संकेत

April 15th, 05:32 pm

तमिलनाडु के नागरकोइल में पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो में समाज के हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह जबरदस्त जनसमर्थन BJP-NDA की समावेशी शासन नीति की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है और राज्य में बदलते राजनीतिक माहौल की ओर भी इशारा करता है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया

March 29th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।

29 मार्च को मन की बात सुनने के लिए ट्यून इन करें

March 28th, 09:00 am

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। नरेंद्र मोदी ऐप पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए ट्यून इन करें।

प्रधानमंत्री ने संकल्प, संयम और आत्मविश्वास के मूल्यों पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया

March 09th, 09:33 am

टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत के खुशी के अवसर पर पीएम मोदी ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया। इस श्लोक में बताया गया है कि जो व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, उसे लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करना चाहिए। टीम इंडिया से इसे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत भी दिखाती है कि सही दिशा में कड़ी मेहनत की जाए तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

March 07th, 10:15 am

जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर पीएम मोदी ने PMBJP के लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पहल हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से अनगिनत परिवार स्वास्थ्य देखभाल खर्चों में बचत कर रहे हैं और सही इलाज पा रहे हैं।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

22 फ़रवरी को मन की बात सुनने के लिए ट्यून इन करें

February 21st, 09:00 am

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। नरेंद्र मोदी ऐप पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए ट्यून इन करें।

विश्व रेडियो दिवस लोगों की भरोसेमंद आवाज का उत्सव है: प्रधानमंत्री

February 13th, 12:08 pm

विश्व रेडियो दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने रेडियो को लोगों की भरोसेमंद आवाज बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से रेडियो समय पर जानकारी देता रहा है, प्रतिभाओं को मंच देता है और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। पीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘मन की बात’ के जरिये रेडियो की ताकत को खुद अनुभव किया है। उन्होंने लोगों से इस महीने के कार्यक्रम के लिए अपने सुझाव साझा करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

January 26th, 08:19 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा

January 25th, 11:30 am

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

25 जनवरी को मन की बात सुनने के लिए ट्यून इन करें

January 24th, 09:00 am

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विभिन्न विषयों और मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। नरेंद्र मोदी ऐप पर ‘मन की बात’ सुनने के लिए ट्यून इन करें।