प्रधानमंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक क्षण बताया, डेवलपमेंट पार्टनरशिप को मजबूत करने पर जोर

April 27th, 05:32 pm

पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दोनों देशों की पार्टनरशिप में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता डेवलपमेंट के नए रास्ते खोलेगा, नए अवसर पैदा करेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर का निवेश दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाएगा, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों का भविष्य और अधिक समृद्ध होगा।

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की

December 22nd, 11:26 am

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक, महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी भारत–न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की घोषणा की। यह FTA दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करेगा, बाजारों तक पहुंच आसान बनाएगा, निवेश को बढ़ावा देगा और रणनीतिक सहयोग को नई ताकत देगा। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में इनोवेटर्स, कारोबारियों, किसानों, MSMEs, छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं का आभार व्यक्त किया

September 17th, 03:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने 75वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए विश्व नेताओं का आभार जताया।

द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया

March 26th, 12:06 pm

भारत डिफेंस और टेक्नोलॉजी से लेकर ग्लोबल ट्रेड व डिप्लोमेसी तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहा है। इस सप्ताह, देश अपनी नौसैनिक शक्ति को मजबूत कर रहा है, फ्यूचरिस्टिक ट्रांसपोर्ट को अपना रहा है और ग्लोबल पार्टनर्स के साथ आर्थिक संबंध बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग-2025 में भाग लिया

March 17th, 10:29 pm

पीएम मोदी ने 17 मार्च को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ नई दिल्ली में 10वें रायसीना डायलॉग-2025 में भाग लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया

March 17th, 10:26 pm

पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया। पीएम मोदी ने सेवा और मानवता के प्रति सिख समुदाय के समर्पण की प्रशंसा की। दौरे की झलकियां साझा करते हुए, उन्होंने X पर पोस्ट किया और गुरुद्वारे को गहरी आस्था व इतिहास का स्थान बताते हुए सिख मूल्यों के वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की।

भारत-न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट

March 17th, 02:39 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने ट्रेड और इंवेस्टमेंट, डिफेंस व सिक्योरिटी, एजुकेशन एवं रिसर्च, साइंस और टेक्नोलॉजी, एग्री-टेक, स्पेस, लोगों की आवाजाही और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग करने पर सहमति जताई।

उपलब्धियों की सूची: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्‍सन की भारत की आधिकारिक यात्रा

March 17th, 02:27 pm

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम लक्‍सन से नई दिल्ली में मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विशेष रूप से इकोनॉमिक कोऑपरेशन एवं ट्रेड पर चर्चा की। न्यूजीलैंड, इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) में शामिल हुआ और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (CDRI) का सदस्य बना। भारत और न्यूजीलैंड के मंत्रालयों के बीच हॉर्टिकल्चर और स्पोर्ट्स से जुड़े सहयोग के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत और न्यूजीलैंड की साझेदारी, दोनों देशों के लिए 'मैच विनिंग पार्टनरशिप' साबित होगी: पीएम मोदी

March 17th, 01:05 pm

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का भारत में स्वागत किया और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने डिफेंस, ट्रेड, रिन्यूएबल एनर्जी और एजुकेशन पर चर्चा की। दोनों पक्ष सिक्योरिटी कोऑपरेशन बढ़ाने, स्किल्ड वर्कर्स के लिए मोबिलिटी को बढ़ावा देने और काउंटर टेररिज्म प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए। न्यूजीलैंड ‘इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव’ और CDRI में शामिल हुआ। पीएम मोदी ने दोनों देशों के लिए “मैच विनिंग पार्टनरशिप” का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अतिरिक्त न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

October 10th, 07:18 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री एच.ई. श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज विएनटिआन, लाओ पीडीआर में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की

July 20th, 02:37 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में जीत के लिए श्री क्रिस्टोफर लक्सन को हार्दिक बधाई दी

October 16th, 09:05 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए निर्वाचित प्रधानमंत्री श्री क्रिस्टोफर लक्सन को हार्दिक बधाई दी है।