प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 04th, 11:37 pm

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति कंगालू से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच, जन-सामान्य के मजबूत संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक रिश्तों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ सम्मान दिए जाने पर अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की और इसे भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान बताया।

पीएम मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया

July 04th, 08:20 pm

पीएम मोदी को पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक विशेष समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता के बंधन को समर्पित किया, जो साझा विरासत में निहित है। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

July 02nd, 07:34 am

पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा (02-09 जुलाई)

June 27th, 10:03 pm