परिणामों की सूची: ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर का भारत दौरा

April 16th, 03:01 pm

ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में ऑडियो-विजुअल, रक्षा, फूड सेफ्टी और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं। जॉइंट स्टेटमेंट में यह भी बताया गया की 2026 की शरद ऋतु में वियना में एक द्विपक्षीय स्पेस इंडस्ट्री सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

April 16th, 11:55 am

भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि चाहे यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

March 04th, 11:47 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री क्रिश्चियन स्टॉकर को ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रिया संवर्धित साझेदारी आने वाले वर्षों में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।