प्रधानमंत्री ने 'एंटिओक और समूचे पूर्व के पैट्रिआर्क' सम्माननीय मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय से मुलाकात की

February 27th, 04:36 pm

पीएम मोदी ने एंटिओक और समूचे पूर्व के पैट्रिआर्क तथा यूनिवर्सल सीरिएक ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख सम्माननीय मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय से मुलाकात की। बैठक के दौरान पीएम और सम्माननीय धर्मप्रमुख के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी

December 25th, 06:16 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

December 25th, 05:23 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया

December 25th, 10:43 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित क्रिसमस प्रार्थना सभा में शामिल हुए। श्री मोदी ने कहा, “ इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलक रहा था। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सामंजस्य को प्रेरित करे।”

प्रधानमंत्री ने सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुखों से मुलाकात की

November 04th, 09:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिरो-मालाबार चर्च के प्रमुख मेजर आर्कबिशप राफेल थत्तिल, आर्कबिशप डॉ. कुरियाकोस भरनीकुलंगरा सहित अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इसे अद्भुत संवाद बताया।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ईस्टर पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

April 20th, 09:47 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को ईस्टर पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे के अवसर पर दया और करुणा के मूल्यों को रेखांकित किया

April 18th, 09:42 am

गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईसा मसीह के महान बलिदान पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दिन हमें अपने जीवन में दया, करुणा और उदारता को अपनाने की याद दिलाता है।

प्रधानमंत्री ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं

December 25th, 09:36 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्रिसमस के अवसर पर जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सी.बी.सी.आई. में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम की झलकियां भी साझा की।

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं: क्रिसमस कार्यक्रम में पीएम

December 23rd, 09:24 pm

पीएम मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया और विश्वभर के ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। भारत की समावेशी विकास यात्रा को उजागर करते हुए, उन्होंने एक विकसित भारत के लिए आशा, सामूहिक प्रयास और करुणा को मुख्य प्रेरक तत्व के रूप में रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया

December 23rd, 09:11 pm

पीएम मोदी ने कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लिया और विश्वभर के ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दीं। भारत की समावेशी विकास यात्रा को उजागर करते हुए, उन्होंने एक विकसित भारत के लिए आशा, सामूहिक प्रयास और करुणा को मुख्य प्रेरक तत्व के रूप में रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री 23 दिसंबर को नई दिल्ली के सीबीसीआई सेंटर में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होंगे

December 22nd, 02:39 pm

पीएम मोदी, नई दिल्ली में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में भाग लेंगे। पीएम; ईसाई समुदाय के नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें कार्डिनल, बिशप और चर्च के महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल हैं।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में तेज गति से आगे बढ़ रही गोवा के विकास की गाड़ी: पीएम मोदी

February 06th, 02:38 pm

पीएम मोदी ने गोवा में 'विकसित भारत-विकसित गोवा 2047' कार्यक्रम में राज्य के विकास के लिए ₹1300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से गोवा में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को और रफ्तार मिलेगी। पीएम ने आगे कहा कि सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच ही सच्चा सेकुलरिज्म और सामाजिक न्याय है एवं यही सैचुरेशन, गोवा को और देश को 'मोदी की गारंटी' है।

प्रधानमंत्री ने गोवा में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

February 06th, 02:37 pm

पीएम मोदी ने गोवा में 'विकसित भारत-विकसित गोवा 2047' कार्यक्रम में राज्य के विकास के लिए ₹1300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से गोवा में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को और रफ्तार मिलेगी। पीएम ने आगे कहा कि सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच ही सच्चा सेकुलरिज्म और सामाजिक न्याय है एवं यही सैचुरेशन, गोवा को और देश को 'मोदी की गारंटी' है।

क्रिसमस जीसस क्राइस्ट के जीवन, संदेश और मूल्यों को याद करने का अवसर: पीएम मोदी

December 25th, 02:28 pm

पीएम मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीसस क्राइस्ट के जन्म के उत्सव का अवसर क्रिसमस; उनके जीवन, संदेश और मूल्यों को याद करने का भी दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के सरकार के संकल्प के अंतर्गत, ईसाई समुदाय के लोग, विशेषकर गरीब और वंचित भी इन प्रयासों से लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के साथ बातचीत की

December 25th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर क्रिसमस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीसस क्राइस्ट के जन्म के उत्सव का अवसर क्रिसमस; उनके जीवन, संदेश और मूल्यों को याद करने का भी दिन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास का लाभ देश के हर नागरिक तक पहुंचाने के सरकार के संकल्प के अंतर्गत, ईसाई समुदाय के लोग, विशेषकर गरीब और वंचित भी इन प्रयासों से लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के विशेष अवसर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात की

April 09th, 07:17 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के विशेष अवसर पर ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक नेताओं से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर दिल्ली में सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल की यात्रा की झलकियां भी साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद किया

April 15th, 09:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ईसा मसीह के सेवा और भाईचारे के आदर्श असंख्य लोगों के लिये मार्गदर्शक-प्रकाश है।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 पर धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया

July 28th, 07:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से जुड़ी स्थिति पर चर्चा करने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

प्रधानमंत्री ने परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया

July 12th, 10:00 am

प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख परम-पावन मोरान मार बेसेलियोस मारथोमा पाओलोस द्वितीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ईस्टर पर देशवासियों को बधाई दी

April 04th, 09:39 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।