विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु हमारा सामूहिक लक्ष्य: मदुरै में पीएम मोदी

March 01st, 03:30 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। अपने संबोधन में उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेन, 9 अमृत भारत ट्रेन और रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का जिक्र किया। पीएम ने आकाशवाणी के नए FM रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में ₹4,400 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

March 01st, 03:00 pm

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मदुरै में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। अपने संबोधन में उन्होंने तमिलनाडु के लोगों के लिए 9 वंदे भारत ट्रेन, 9 अमृत भारत ट्रेन और रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण का जिक्र किया। पीएम ने आकाशवाणी के नए FM रिले ट्रांसमीटरों का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे

February 27th, 04:40 pm

पीएम मोदी 1 मार्च 2026 को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर जाएंगे। वे पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सेवाओं में सुधार, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सतत विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद, वे मदुरै जाएंगे और 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे मदुरै के तिरुप्पारनकुंड्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप के लोगों को मिनिकॉय, थुंडी समुद्रतट और कदमत समुद्रतट को ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिलाने पर बधाई दी

October 26th, 07:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष रूप से लक्षद्वीप के लोगों को बधाई दी है क्योंकि मिनिकॉय, थुंडी समुद्रतट और कदमत समुद्रतट ने ‘ब्लू बीच’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है, जो दुनिया के सर्वाधिक स्वच्छ समुद्र तटों को दिया जाने वाला एक इको-लेबल है। प्रधानमंत्री ने भारत की उल्लेखनीय तटरेखा को रेखांकित किया और तटीय स्वच्छता को आगे बढ़ाने में भारतीयों के उत्साह की सराहना की।

इस साल के बजट में एक बार फिर सरकार की सुधार प्रतिबद्धता दिखती है : प्रधानमंत्री मोदी

February 14th, 11:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चेन्नई में अनेक प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने सेना को अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1ए) भी सौंपा।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में प्रमुख परियोजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया

February 14th, 11:30 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चेन्नई में अनेक प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने सेना को अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1ए) भी सौंपा।

प्रधानमंत्री 14 फरवरी को तमिलनाडु और केरल का दौरा करेंगे

February 12th, 06:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी 2021 को तमिलनाडु और केरल राज्य का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे चेन्नई में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।