कैमिकल पार्कों के विकास के लिए भव्य-रसायन योजना को कैबिनेट की मंजूरी
July 24th, 04:12 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3,030 करोड़ रुपये की लागत से तीन खास कैमिकल पार्क बनाने के लिए 'भव्य-रसायन' योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक, यानी पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी। इसके माध्यम से अर्थव्यवस्था के डाउनस्ट्रीम सेक्टर के विकास को गति मिलेगी, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
June 19th, 11:54 am
पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे
June 04th, 10:03 am
पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ₹24,815 करोड़ की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी
April 18th, 04:00 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹24,815 करोड़ की दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 15 जिलों को कवर करने वाले ये प्रोजेक्ट्स पीएम मोदी के न्यू इंडिया के विजन के अनुरूप हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। इनसे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क करीब 601 किलोमीटर बढ़ जाएगा।प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और राहत उपायों की समीक्षा के लिए CCS बैठक की अध्यक्षता की
March 22nd, 09:06 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वैश्विक स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा की गई। आम आदमी की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं, जिनमें भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा शामिल हैं, की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी
March 13th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
March 13th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।देश के युवाओं की आवाज़ को विकसित भारत के निर्माण की नीति-रणनीति में ढालना चाहती है सरकार: पीएम मोदी
December 11th, 10:35 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत @2047 - वॉइस ऑफ यूथ' वर्कशॉप को संबोधित किया। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में वर्तमान समय के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एक भी पल गंवाए बिना अमृतकाल के प्रत्येक पल का लाभ उठाना है। उन्होंने आने वाले वर्षों में देश की कर्णधार बनकर उसे नेतृत्व और दिशा प्रदान करने वाली अमृतपीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने विकसित भारत @2047 - वॉइस ऑफ यूथ वर्कशॉप को संबोधित किया
December 11th, 10:30 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकसित भारत @2047 - वॉइस ऑफ यूथ' वर्कशॉप को संबोधित किया। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में वर्तमान समय के महत्त्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एक भी पल गंवाए बिना अमृतकाल के प्रत्येक पल का लाभ उठाना है। उन्होंने आने वाले वर्षों में देश की कर्णधार बनकर उसे नेतृत्व और दिशा प्रदान करने वाली अमृतपीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया।सुख और यश की प्राप्ति शिक्षा और कौशल से ही संभव: पीएम मोदी
October 19th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ग्रामीण कौशल विकास केन्द्र, युवाओं को दुनिया भर के अवसरों के लिये तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की कौशल योजनाओं से सबसे अधिक लाभ गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को हो रहा है।प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ किया
October 19th, 04:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल्य विकास केन्द्रों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ग्रामीण कौशल विकास केन्द्र, युवाओं को दुनिया भर के अवसरों के लिये तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की कौशल योजनाओं से सबसे अधिक लाभ गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को हो रहा है।गुजरात सहित भारत की औद्योगिक क्षमता को विश्व के समक्ष उजागर करने का माध्यम बना वाइब्रेंट गुजरात समिट: पीएम मोदी
September 27th, 11:00 am
पीएम मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, दुनिया के लिए ये सफल समिट, एक ब्रांड हो सकती है, लेकिन मेरे लिए ये एक मजबूत बॉन्ड का प्रतीक है। ये वो बॉन्ड है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समिट, गुजरात सहित भारत की औद्योगिक क्षमता को विश्व के समक्ष उजागर करने का माध्यम बना है।प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया
September 27th, 10:30 am
पीएम मोदी ने अहमदाबाद के साइंस सिटी में 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, दुनिया के लिए ये सफल समिट, एक ब्रांड हो सकती है, लेकिन मेरे लिए ये एक मजबूत बॉन्ड का प्रतीक है। ये वो बॉन्ड है जो मेरे और गुजरात के 7 करोड़ नागरिकों और उनके सामर्थ्य से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समिट, गुजरात सहित भारत की औद्योगिक क्षमता को विश्व के समक्ष उजागर करने का माध्यम बना है।आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है: पीएम मोदी
June 05th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित किया
June 05th, 02:29 pm
पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वीडियो संदेश के माध्यम से बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “आज 21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। भारत ने Present Requirements और Future Vision का एक Balance बनाया है।” उन्होंने मिशन LiFE के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस दिशा में उठाया गया हर कदम आने वाले समय में पर्यावरण के लिए एक मजबूत ढाल बनेगा।सरकार टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण के लिए लगातार काम कर रही है : पीएम मोदी
April 28th, 10:50 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 91 नए 100W एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमीटर की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।प्रधानमंत्री ने देश में एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 नए 100वॉट एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया
April 28th, 10:30 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 91 नए 100W एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा,आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सर्विस का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमीटर की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।सरदार साहेब की प्रेरणा से आज भारत दुनिया की बड़ी ताकत बना है: सोजित्रा में पीएम मोदी
December 02nd, 12:25 pm
पीएम मोदी ने जाति के आधार पर गुजरात को विभाजित करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी महान सरदार पटेल के योगदान को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सरदार साहेब की प्रेरणा से, एकजुटता के इसी भाव के कारण ही आज भारत दुनिया की इतनी बड़ी ताकत बना है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आज भारत की शान है, हमारा गौरव है।े