प्रधानमंत्री ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया
March 31st, 11:01 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल सूरीनाम के लिए बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नेता के साथ अपनी कई भेंटों का स्मरण करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सूरीनाम के लिए संतोखी जी की अथक सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत बनाने के उनके प्रयास उनकी बातचीत में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति संतोखी जी के विशेष लगाव की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत में शपथ लेने पर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया था।पीएम मोदी ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात की
November 21st, 10:57 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मौजूदा द्विपक्षीय पहलों की प्रगति की समीक्षा की और डिफेंस व सिक्योरिटी, ट्रेड, एग्रीकल्चर, डिजिटल इनिशिएटिव्स, UPI, ICT, हेल्थकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, कैपेसिटी बिल्डिंग, कल्चर तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।कैरीकॉम देशों के साथ हर चुनौती में एक विश्वसनीय साथी के रूप में खड़ा रहा है भारत: गुयाना में पीएम मोदी
November 21st, 02:15 am
पीएम मोदी और ग्रेनेडा के पीएम डिकॉन मिचेल ने जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट की सह-अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने हरीकेन बेरिल” से प्रभावित कैरीकॉम देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कैरीकॉम की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम मोदी ने दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट में भाग लिया
November 21st, 02:00 am
पीएम मोदी और ग्रेनेडा के पीएम डिकॉन मिचेल ने जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरीकॉम समिट की सह-अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने हरीकेन बेरिल” से प्रभावित कैरीकॉम देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की और कैरीकॉम की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।