महिलाओं को सशक्त बना रहीं केंद्र और राज्य सरकारों की विकास योजनाएं: पीएम मोदी

September 26th, 03:00 pm

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की हर पहल का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण है। लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और योजनाओं के प्रभाव को दर्शाया। पीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रेरक अनुभव साझा करती रहें कि कैसे सरकारी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

पीएम मोदी ने बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत की

September 26th, 02:49 pm

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थियों से बातचीत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की हर पहल का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण है। लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं और योजनाओं के प्रभाव को दर्शाया। पीएम ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रेरक अनुभव साझा करती रहें कि कैसे सरकारी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

हमें मिलकर बिहार के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ना है: मोतिहारी में पीएम मोदी

July 18th, 11:50 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में ₹7,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

July 18th, 11:30 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

April 27th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की, गहरा रोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्पेस व एजुकेशन सेक्टर्स में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने साइंस, इनोवेशन और मानवीय प्रयासों में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला।

पहले चरण से ही बिहार की जनता ने जंगलराज के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है : प्रधानमंत्री मोदी

November 01st, 04:01 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार के बगहा में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए कहा, पहले चरण के जो रुझान समझ में आ रहे हैं और हम लोगों की भी जितनी राजनीतिक समझ है, उससे हम जो चीजों को समझ रहे हैं। पहले चरण से ही बिहार की जनता ने जंगलराज के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के कोने-कोने में घूमने के बाद मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि बिहार में फिर नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने के लिए बिहार की जनता ने मन बना लिया है।

बिहार प्रगति के जिस पथ पर है, वह बिहार के भविष्य को और मजबूत करेगा, और गौरवशाली बनाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

November 01st, 03:54 pm

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बगहा की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण एक प्रकार से भारत की आस्था-आध्यात्म और हमारे सामर्थ्य को परिभाषित करने वाली धरती है। यहां बुद्ध के निशान भी हैं। यहां से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को भी नई दिशा मिली। चंपारण की ये पूज्य बापू के सत्याग्रह की धरती है।

नई रोशनी में डबल इंजन की ताकत के साथ विकास का लाभ, हमें बिहार के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है: पीएम मोदी

November 01st, 02:55 pm

बिहार के मोतिहारी में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार प्रगति के जिस पथ पर है, वो बिहार का भविष्य और मजबूत करेगा, उसे और गौरवशाली भी बनाएगा, वैभवशाली भी बनाएगा। एनडीए के हम सभी साथी मिलकर इसी सोच को साकार करने में लगे हैं। उन्होंने कहा, जंगलराज का अंधेरा बिहार पीछे छोड़ चुका है, अब नई रोशनी में डबल इंजन की ताकत के साथ विकास का लाभ हमें बिहार के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। यही वजह है कि मां गंगा पर कहीं सबसे बड़े पुल बन रहे हैं तो कहीं पर नए एयरपोर्ट, नए हाइवे बन रहे हैं।

"मां, छठ पूजा का त्योहार शान से मनाओ, तुम्हारा बेटा रात को भूखा नहीं सोने देगा" : प्रधानमंत्री मोदी

November 01st, 10:50 am

बिहार के छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही भरसक प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे। आप सोचिए, संकट की इस घड़ी में, अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी से भी ज्यादा, आप सोचिए अमेरिका की जितनी जनसंख्या है, यूरोप की जनसंख्या है, उससे भी ज्यादा लोगों के लिए देश ने अन्न के भंडार खोल दिए। इस रैली में पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग महिला के वायरल वीडियो का भी जिक्र किया

नया भारत और नया बिहार तेजी से विकास में विश्वास करता है: प्रधानमंत्री मोदी

September 13th, 12:01 pm

बिहार में 900 करोड़ से अधिक की 3 पेट्रोलियम क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा, हमें बिहार में सुशासन सुनिश्चित करना चाहिए। पिछले 15 वर्षों में किया गया अच्छा काम जारी रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाएं राष्‍ट्र को समर्पित की

September 13th, 12:00 pm

बिहार में 900 करोड़ से अधिक की 3 पेट्रोलियम क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा, हमें बिहार में सुशासन सुनिश्चित करना चाहिए। पिछले 15 वर्षों में किया गया अच्छा काम जारी रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री 13 सितंबर को बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित तीन प्रमुख परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे

September 11th, 06:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 13 सितंबर को बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं। इनकी स्थापना पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में पीएसयू कंपनियां इंडियन ऑयल और एचपीसीएल द्वारा की गई है।

हम स्वच्छाग्रह आंदोलन के माध्यम से महात्मा गांधी के आदर्शों को आगे ले जा रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

April 10th, 01:32 pm

चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 20,000 ‘स्वच्छाग्रहियों’ को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया परियोजना के अंतर्गत भारत के पहले 12,000 हॉर्सपावर वाले रेल इंजन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और बिहार के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने ‘स्वच्छाग्रहियों’ के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया, मोतिहारी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

April 10th, 01:30 pm

महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में 20,000 ‘स्वच्छाग्रहियों’ को संबोधित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया परियोजना के अंतर्गत भारत के पहले 12,000 अश्वशक्ति हाई स्पीड इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव सहित कई रेलवे परियोजनाओं की शुरूआत की। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जिनसे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बिहार बदलाव की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री कल चंपारण में स्‍वच्‍छाग्रहियों को संबोधित करेंगे

April 09th, 02:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल बिहार में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समापन समारोह के अवसर पर देश भर में होने वाले कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

पूर्वोत्तर का विकास हमारी प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी

May 07th, 01:15 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलांग में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। स्वामी प्रणवानंद के योगदान को याद करते हुए श्री मोदी ने कहा, स्वामी प्रणवानंद ने अपने अनुयाईयों को सेवा और आध्यात्मिकता से जोड़ा था। स्वामी प्रणवानंद ने भक्ति, शक्ति और जन-शक्ति के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए काम किया।'' प्रधानमंत्री ने लोगों से पूर्वोत्तर में स्वच्छता की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर का विकास केंद्र की प्राथमिकता है।

सोशल मीडिया कॉर्नर 10 अप्रैल 2017

April 10th, 08:29 pm

सोशल मीडिया से गर्वनेंस अपडेट का डेली डोज। गवर्नेंस पर आपके ट्वीट यहां हर दिन पा सकते हैं जगह। पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए n

सत्याग्रह का उद्देश्य था - स्वतंत्रता और स्वच्छाग्रह का उद्देश्य है - स्वच्छ भारत का निर्माण: प्रधानमंत्री मोदी

April 10th, 06:21 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘स्वच्छाग्रह - बापू को कार्यांजलि’ नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक ऑनलाइन परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) क्विज़ भी लॉन्च किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सत्याग्रह का उद्देश्य था - स्वतंत्रता और स्वच्छाग्रह का उद्देश्य है - स्वच्छ भारत का निर्माण। स्वच्छता से सबसे अधिक लाभ गरीबों को ही मिलता है।”

चंपारण सत्याग्रह के 100 साल: पीएम मोदी स्वच्छाग्रह प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे

April 09th, 08:07 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘स्वच्छाग्रह - बापू को कार्यांजलि’ नामक एक विशेष डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे। इस प्रदर्शनी के माध्यम से चंपारण सत्याग्रह के मूल सिद्धांतों को स्वच्छाग्रह से जोड़ा जाएगा एवं इसमें स्वच्छ भारत अभियान में मिली सफलताओं को भी दिखाया जाएगा।