प्रधानमंत्री ने उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट के दौरान आधिकारिक वार्ता की
August 30th, 05:46 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक और महत्वपूर्ण चर्चा की। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच संबंधों की गहराई और महत्व को देखते हुए, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ में बदलने का फैसला किया। दोनों देशों ने 2030 तक 5 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य हासिल करने पर भी सहमति जताई।पीएम मोदी इजराइल के तेल अवीव पहुंचे
February 25th, 04:43 pm
पीएम मोदी थोड़ी देर पहले इजराइल पहुंचे। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर हैं। एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और उनका रस्मी स्वागत किया गया।प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
December 17th, 12:02 am
इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।पीएम मोदी इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
December 16th, 06:21 pm
पीएम मोदी कुछ देर पहले इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की और एयरपोर्ट पर उनका रस्मी स्वागत किया गया। पीएम, इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे और संसद के जॉइंट सेशन को भी संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 25th, 08:48 pm
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।