केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने देश में स्नातकोत्तर और स्नातक चिकित्सा शिक्षा क्षमता में व्‍यापक विस्तार को मंजूरी दी

September 24th, 05:52 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मेडिकल सेक्टर में Centrally Sponsored Scheme (CSS) के तीसरे फेज को मंजूरी दी है, जिसके तहत 5,000 PG सीटें और 5,023 MBBS सीटें बढ़ाई जाएँगी। इस योजना की लागत सीमा 1.50 करोड़ रुपये प्रति सीट बढ़ा दी गई है। इससे देश में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ाने, क्वालिटी हेल्थकेयर तक पहुँच बढ़ाने और देश के हेल्थ सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी।