दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है: पीएम मोदी

August 17th, 12:45 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ₹11,000 करोड़ के दो प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

August 17th, 12:39 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे

August 04th, 05:44 pm

पीएम मोदी, 6 अगस्त को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। यह मॉडर्न, एफिशिएंट और सिटीजन-सेंट्रिक गवर्नेंस के पीएम के विजन के प्रति, सरकार की प्रतिबद्धता में एक अहम उपलब्धि साबित होगा। कर्तव्य भवन-03 को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर एफिशिएंसी, इनोवेशन और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।