प्रधानमंत्री 15 जनवरी को राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की 28वीं कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे

January 14th, 11:19 am

पीएम मोदी 15 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों की 28वीं कॉन्फ्रेंस (CSPOC) का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। इसमें 42 राष्ट्रमंडल देशों और 4 अर्ध-स्वायत्त संसदों के 61 अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी भाग लेंगे। इस सम्मेलन में समकालीन संसदीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया

November 26th, 09:28 pm

आज सुबह, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में हुए संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री 26 नवंबर को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे

November 25th, 04:19 pm

26 नवंबर को भारत अपने संविधान को अपनाने की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस अवसर पर पीएम मोदी संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित संविधान दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान नौ भाषाओं में भारतीय संविधान के अनुवादित संस्करण और एक स्मारक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीएम मोदी का छात्रों से सहज संवाद

January 23rd, 04:26 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर संसद में छात्रों से बातचीत की और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के राष्ट्र के लक्ष्य पर चर्चा की। छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक नेतृत्व और उनके प्रसिद्ध नारे, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने देश के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों जैसे सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर छात्रों से बातचीत की

January 23rd, 03:36 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर संसद में छात्रों से बातचीत की और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के राष्ट्र के लक्ष्य पर चर्चा की। छात्रों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरक नेतृत्व और उनके प्रसिद्ध नारे, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने देश के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों जैसे सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव्स पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने संविधान सदन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

November 26th, 02:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान सदन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। श्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक बताया।

संसद का सेंट्रल हॉल हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है: पीएम मोदी

September 19th, 11:50 am

पीएम मोदी ने विशेष सत्र के दौरान सेंट्रल हॉल में संसद सदस्यों को संबोधित किया। संसद भवन और सेंट्रल हॉल के बारे में बोलते हुए उन्होंने इसके प्रेरक इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने याद किया कि शुरुआती वर्षों में इमारत के इस हिस्से का इस्तेमाल एक लाइब्रेरी के रूप में किया जाता था। उन्होंने कहा कि यही वह स्थान है, जहां संविधान ने आकार लिया था और आजादी के समय सत्ता का हस्तांतरण हुआ था। प्रधानमंत्री ने याद किया कि इसी सेंट्रल हॉल में भारत के राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान को अंगीकार गया था।

प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र के दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित किया

September 19th, 11:30 am