पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन के निर्माण को मंजूरी दी
June 10th, 01:52 pm
कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (CGGPOA) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 5.53 एकड़ में बनने वाले और ₹1,299.08 करोड़ से अधिककी अनुमानित लागत वाले इस ग्रीन-रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में लगभग 8,000 अधिकारी और कर्मचारी काम कर सकेंगे। इससे केंद्र सरकार के विभागों के बीच तालमेल बेहतर होगा, आधुनिक नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी और रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।प्रधानमंत्री ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी
May 18th, 02:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।प्रधानमंत्री ने सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर वहां की जनता को शुभकामनाएं दी
May 16th, 01:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का अत्यंत महत्व है और हम इसकी सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री ने 50वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान सिक्किम की अपनी हालिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों के स्नेह और प्रेम से अत्यंत अभिभूत हुए।प्रधानमंत्री ने श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी
May 10th, 11:10 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA और पेंशनर्स के लिए DR की अतिरिक्त किस्त को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मंजूरी दी
April 18th, 03:13 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत को 01.01.2026 से लागू करने की मंजूरी दी गई है। इससे लगभग 50.46 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 02:15 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया
March 14th, 02:00 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी
February 24th, 04:10 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2026-27 विपणन सीजन के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) मंजूर कर दिया है। बजट 2018-19 की घोषणा के अनुसार, 2026-27 सीजन के लिए कच्चे जूट (TD-3 grade) का MSP 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले विपणन सीजन 2025-26 की तुलना में 275 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है।मंत्रिमंडल ने ‘केरल’ राज्य के नाम को बदलकर "केरलम" करने को मंजूरी दी
February 24th, 03:20 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधान के तहत केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को केरल विधानसभा के समक्ष विचार-विमर्श के लिए भेजेंगे। इससे पहले, 24 जून 2024 को केरल विधानसभा ने नाम परिवर्तन के संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया था।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
May 08th, 02:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर राष्ट्रीय तैयारियों और अंतर-मंत्रालयी समन्वय की समीक्षा के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की
April 11th, 08:56 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्डों के वितरण का शुभारंभ करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की।चंद्रमा और मंगल के बाद, भारत ने शुक्र ग्रह के संबंध में विज्ञान के लक्ष्य निर्धारित किए
September 18th, 04:37 pm
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM) के विकास को मंजूरी प्रदान की है, जो चंद्रमा और मंगल से परे, शुक्र ग्रह के अन्वेषण और अध्ययन के सरकार के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। अंतरिक्ष विभाग द्वारा पूरा किया जाने वाला ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’, शुक्र ग्रह की कक्षा में एक वैज्ञानिक अंतरिक्ष यान की परिक्रमा करने के लिए परिकल्पित है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जनता से पद्म पुरस्कारों के लिए प्रेरक व्यक्तित्वों को नामित करने का आग्रह
September 09th, 06:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की जनता से प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से संबंधित नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी केरल के लोगों के साथ खड़े हैं
August 10th, 10:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र सरकार भूस्खलन से प्रभावित वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा, वायनाड में भूस्खलन से हम सभी दुखी हैं। जब से यह त्रासदी सामने आई है, मैं स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं। केंद्र सरकार ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी संसाधन जुटाए हैं। आज मैंने वहां जाकर स्थिति का जायजा लिया और हवाई सर्वेक्षण भी किया।सरकार और देश वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ: पीएम मोदी
August 10th, 07:40 pm
पीएम मोदी ने केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल लोगों से मुलाकात और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा है कि हमारी प्रार्थनाएँ भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं और केन्द्र सरकार हर प्रकार की सहायता और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री ने वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया
August 10th, 07:36 pm
पीएम मोदी ने केरल के वायनाड में हवाई सर्वेक्षण के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में घायल लोगों से मुलाकात और राहत शिविरों में रह रहे लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा है कि हमारी प्रार्थनाएँ भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ हैं और केन्द्र सरकार हर प्रकार की सहायता और राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है।