कैबिनेट ने PPP के तहत प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ लॉन्ग टर्म लाइसेंस मॉडल पर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दी
May 13th, 03:41 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PPP मॉडल के तहत डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत नागपुर एयरपोर्ट को मध्य भारत के एक प्रमुख एविएशन और कार्गो हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चरणबद्ध विकास योजना के तहत भविष्य में प्रतिवर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे विदर्भ क्षेत्र में कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्गो सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।गुंडों के इशारे पर या कोर्ट के आदेश पर चलती है TMC सरकार: अरामबाग की रैली में पीएम मोदी
April 26th, 01:50 pm
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल तक भय और दबाव झेलने के बाद अब बंगाल के लोग अन्याय को हराने के लिए ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार सिर्फ अदालत के हस्तक्षेप के बाद ही कार्रवाई करती है। पीएम ने लोगों से बीजेपी के पक्ष में निर्णायक मतदान करने की अपील की और कहा कि भय, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट के नियंत्रण से मुक्त सरकार ही बंगाल की असली क्षमता को सामने ला सकती है।TMC के 15 साल के ‘सिंडिकेट राज’ की एक्सपायरी डेट 4 मई: बनगांव की जनसभा में पीएम मोदी
April 26th, 01:30 pm
पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासन में “नारीशक्ति” सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, और महिलाओं से बदलाव की अगुवाई करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए विकास, सुरक्षा और समृद्धि का बीजेपी का रोडमैप भी बताया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को याद किया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 26th, 01:24 pm
पीएम मोदी ने बनगांव और आरामबाग में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और भय की राजनीति के खिलाफ सख्त संदेश दिया। साथ ही पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए बीजेपी का रोडमैप प्रस्तुत किया।आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 02:15 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया
March 14th, 02:00 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।भारत ग्लोबल साउथ और दुनिया के बीच एक प्रमुख एविएशन गेटवे के तौर पर उभर रहा है: ‘विंग्स इंडिया 2026’ में पीएम मोदी
January 28th, 06:00 pm
हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के एविएशन सेक्टर में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि 2014 में एयरपोर्ट्स की संख्या 70 थी, जो आज बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है, और 2047 तक इसके 400 के पार जाने की उम्मीद है। भारत की ताकतों पर बल देते हुए उन्होंने ग्लोबल एयर कॉरिडोर पर भारत की स्ट्रैटेजिक लोकेशन, एक बेजोड़ घरेलू फीडर नेटवर्क और लॉन्ग-हॉल फ्लीट के भविष्य में विस्तार की बात कही।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया
January 28th, 05:45 pm
हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के एविएशन सेक्टर में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि 2014 में एयरपोर्ट्स की संख्या 70 थी, जो आज बढ़कर 160 से ज्यादा हो गई है, और 2047 तक इसके 400 के पार जाने की उम्मीद है। भारत की ताकतों पर बल देते हुए उन्होंने ग्लोबल एयर कॉरिडोर पर भारत की स्ट्रैटेजिक लोकेशन, एक बेजोड़ घरेलू फीडर नेटवर्क और लॉन्ग-हॉल फ्लीट के भविष्य में विस्तार की बात कही।आज भारत मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी को प्राथमिकता दे रहा है: सिंगूर, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
January 18th, 03:30 pm
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 घंटे; राज्य की रेल कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। पोर्ट्स और नदी जलमार्गों से जुड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स के लिए एक बड़ा हब बनने की क्षमता है, जिसमें पोर्ट्स, वॉटरवेज, हाईवेज और एयरपोर्ट्स निर्बाध ढंग से ट्रांसपोर्ट के लिए एक-दूसरे से जुड़े होंगे।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में करीब ₹830 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
January 18th, 03:00 pm
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 24 घंटे; राज्य की रेल कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व रहे हैं। पोर्ट्स और नदी जलमार्गों से जुड़े प्रोजेक्ट्स लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेड और लॉजिस्टिक्स के लिए एक बड़ा हब बनने की क्षमता है, जिसमें पोर्ट्स, वॉटरवेज, हाईवेज और एयरपोर्ट्स निर्बाध ढंग से ट्रांसपोर्ट के लिए एक-दूसरे से जुड़े होंगे।भारत के शिपिंग सेक्टर में काम करने और विस्तार करने का यह सही समय है: मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव मुंबई में पीएम मोदी
October 29th, 04:09 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित किया
October 29th, 04:08 pm
मुंबई में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शिपिंग सेक्टर में लाखों करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए गए हैं। पीएम ने कहा कि भारत ने इस वर्ष समुद्री क्षेत्र में अगली पीढ़ी के सुधारों की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के इस दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि समुद्र सीमाएँ नहीं, बल्कि अवसरों के द्वार हैं, और कहा कि भारत इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन
August 29th, 07:11 pm
भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक और केरल में 5 IITs के विस्तार को मंजूरी दी
May 07th, 12:10 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश (IIT तिरुपति), केरल (IIT पलक्कड़), छत्तीसगढ़ (IIT भिलाई), जम्मू और कश्मीर (IIT जम्मू) और कर्नाटक (HT धारवाड़) राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित 5 नए IITs की एजुकेशनल और इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेसिटी के विस्तार को मंजूरी दी है। 2025-26 से 2028-29 तक चार वर्षों की अवधि में कुल लागत 11,828.79 करोड़ रुपये है।भारत का युवा आज, अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को हमारा अपार सामर्थ्य दिखा रहा है: रोजगार मेले में पीएम मोदी
April 26th, 11:23 am
पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए WAVES 2025 समिट द्वारा पेश किए जाने वाले अपार अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र का उल्लेख किया और युवाओं को भारत के प्रत्येक नागरिक की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया
April 26th, 11:00 am
पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए WAVES 2025 समिट द्वारा पेश किए जाने वाले अपार अवसरों के बारे में बात की। उन्होंने 'नागरिक देवो भव:' के मंत्र का उल्लेख किया और युवाओं को भारत के प्रत्येक नागरिक की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।दुनिया की एक प्रमुख समुद्री शक्ति बन रहा भारत: मुंबई में तीन नौसैनिक युद्धपोतों के जलावतरण पर पीएम
January 15th, 11:08 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।पीएम मोदी ने फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया
January 15th, 10:30 am
पीएम मोदी ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघषीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये तीनों फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म्स ‘मेड इन इंडिया’ हैं, जो गर्व की बात है।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
November 21st, 10:42 pm
पीएम मोदी ने गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम समिट के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री डॉ. कीथ रोली से मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत के UPI प्लेटफॉर्म को अपनाने के लिए डॉ. रोली को बधाई दी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ICC T20 मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी के लिए रोली की प्रशंसा भी की।कैबिनेट ने गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल सहित वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग के निर्माण को मंजूरी दी
October 16th, 03:18 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रेल मंत्रालय के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग ₹2,642 करोड़ है। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त सेक्शंस पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करेगा। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरेगा।