कैबिनेट ने ₹84,084 करोड़ के बजट के साथ 'समुद्र मंथन' (नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम) को मंजूरी दी
July 31st, 04:17 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने FY 2030-31 तक क्रियान्वयन के लिए ₹84,084 करोड़ के स्वीकृत बजट के साथ 'समुद्र मंथन' - 'नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम' को मंजूरी दी है। इस स्कीम से एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन वैल्यू चेन में महत्वपूर्ण निवेश बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इंडस्ट्री, इनोवेशन और इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए लॉन्ग-टर्म अवसर पैदा होंगे।प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
July 15th, 12:20 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के रूप में याद किया। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति थिरु के. कामराज जी की अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।पीएम मोदी ने समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के महत्व को दर्शाने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 13th, 08:32 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि जब समावेशी विकास प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करता है, तो इससे देश की प्रगति को एक नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत इसी मार्गदर्शक भावना के साथ अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप'
July 10th, 10:07 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया। आने वाले दशक के अवसरों और भविष्य में ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षा को पहचानते हुए, यह रोडमैप साझा प्राथमिकताओं, क्षमताओं और संसाधनों के अनुरूप सहयोग के लक्षित क्षेत्रों की पहचान करता है।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
July 09th, 12:34 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:30 pm
सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ आधिकारिक वार्ता की। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों का आदान-प्रदान हुआ, भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक स्मारक लोगो भी जारी किया गया और पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिली।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28th, 08:17 pm
पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए अहम साबित हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, हेल्थकेयर, कृषि, अंतरिक्ष, समुद्री सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा। इससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
June 23rd, 02:13 pm
वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16th, 10:12 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर
June 16th, 10:07 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।भारत-स्लोवाकिया जॉइंट स्टेटमेंट
June 15th, 05:32 pm
स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी माना कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग और सहभागिता के एक नए चरण में ले जाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01st, 08:09 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ चर्चा के दौरान राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनने पर उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई कि राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बोधगया से भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाए जाने पर संयुक्त वक्तव्य
May 06th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर वियतनाम के राष्ट्रपति और वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव श्री तो लाम 5 से 7 मई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति तो लाम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
May 06th, 03:44 pm
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी
May 06th, 01:00 pm
भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।