प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

March 03rd, 10:16 pm

पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच एक नए सिरे से मजबूत साझेदारी की नींव रखी है। उन्होंने आगे कहा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य और साझा समृद्धि के निर्माण हेतु मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट

March 02nd, 05:05 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।

परिणामों की सूची: कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

March 02nd, 05:04 pm

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें तकनीकी और इनोवेशन, एनर्जी, एजुकेशन, क्रिटिकल मिनरल्स और संस्कृति जैसे क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही, एक महत्वाकांक्षी और दोनों देशों के लिए लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) की दिशा में बातचीत शुरू करने के लिए आवश्यक रूपरेखा (ToR) को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।

जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी

March 02nd, 02:30 pm

भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।

जब दो लोकतंत्र साथ खड़े होते हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है: भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 02nd, 11:40 am

भारत-कनाडा जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत में स्वागत किया और बैंकिंग सेक्टर में उनके नेतृत्व के अनुभव पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने इनोवेशन,क्रिटिकल मिनरल्स, स्पेस, एनर्जी, कृषि और रक्षा क्षेत्रों में भारत-कनाडा की बढ़ती साझेदारी पर बल दिया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराते हुए उन्होंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा।

कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

February 26th, 10:40 am

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर रहेंगे। वे 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 1 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-कनाडा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

February 11th, 03:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। श्री मोदी ने कहा, “दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

November 23rd, 09:41 pm

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के दौरान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप को अपनाने का स्वागत किया और जून 2025 में कनानास्किस में हुई मीटिंग के बाद से रिश्तों में आई नई तेजी की सराहना की। पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम को भारत आने का न्योता दिया।

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सरकार का संयुक्त वक्तव्य

November 22nd, 09:21 pm

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा ने एक नई त्रिपक्षीय साझेदारी शुरू करने पर सहमति जताई है, जिसे ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप कहा जाएगा। तीनों देशों ने महत्वपूर्ण और उभरती तकनीकों में सहयोग को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया है। यह साझेदारी एआई के विकास और उसके बड़े पैमाने पर उपयोग की संभावनाओं का भी अध्ययन करेगी, ताकि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

कनाडा की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

October 13th, 02:42 pm

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि और लोगों के बीच संबंधों में दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

पीएम 8 अक्टूबर को India Mobile Congress के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे

October 07th, 10:27 am

पीएम मोदी 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9th एडिशन का उद्घाटन करेंगे। “Innovate to Transform” थीम के तहत आयोजित होने वाला यह इवेंट; डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक प्रगति के लिए इनोवेशन का लाभ उठाने की भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। IMC-2025 टेलिकॉम एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में लेटेस्ट एडवांसमेंट को प्रदर्शित करेगा तथा ग्लोबल लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स को एक साथ लाएगा।

'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की

August 31st, 11:30 am

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।

बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा: सिवान में पीएम मोदी

June 20th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने सिवान, बिहार में ₹5,200 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत के बदलाव में बिहार अहम भूमिका निभाएगा। पीएम ने रेखांकित किया कि बिहार में निर्मित इंजन अब अफ्रीका में ट्रेनों को चलाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों में रखती थीं, लेकिन वे डॉ. अंबेडकर को अपने दिल में रखते हैं। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, बिजली और साफ पानी उपलब्ध करा रही है।

पीएम मोदी ने बिहार के सिवान में ₹5,200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

June 20th, 12:00 pm

पीएम मोदी ने सिवान, बिहार में ₹5,200 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत के बदलाव में बिहार अहम भूमिका निभाएगा। पीएम ने रेखांकित किया कि बिहार में निर्मित इंजन अब अफ्रीका में ट्रेनों को चलाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों में रखती थीं, लेकिन वे डॉ. अंबेडकर को अपने दिल में रखते हैं। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, बिजली और साफ पानी उपलब्ध करा रही है।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से बातचीत की

June 18th, 05:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष श्री एंटोनियो कोस्टा के साथ सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 18th, 03:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्‍किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति श्री ली जे-म्‍युंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन, पोत निर्माण आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से बातचीत की

June 18th, 03:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ सार्थक और गर्मजोशी भरी बातचीत की। उन्होंने वैश्विक दक्षिण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष से बातचीत की

June 18th, 03:04 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ उपयोगी चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री से बातचीत की

June 18th, 03:00 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री शिगेरू इशिबा के साथ गहन विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि भारत और जापान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।