प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई दी
June 05th, 11:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लोगों को एक शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है, जो प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ी यह अद्भुत सफलता स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि आज के लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया
June 05th, 10:11 pm
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और नागरिकों से प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए उसकी रक्षा करने के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी को दर्शाती है।आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी
March 14th, 02:15 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया
March 14th, 02:00 pm
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।अजमेर से शुरू किया गया HPV वैक्सीनेशन अभियान, देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम: राजस्थान में पीएम मोदी
February 28th, 12:00 pm
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।पीएम मोदी ने राजस्थान के अजमेर में देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान और 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
February 28th, 11:30 am
अजमेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संतोष जताया कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ने तेज प्रगति के दो साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लगभग 17,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया और इसे भारत की 'नारी शक्ति' को सशक्त बनाने, माताओं और बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।भारत की विकास यात्रा को भगवान स्वामीनारायण का आशीर्वाद मिलता रहेगा: पीएम मोदी
January 23rd, 02:12 pm
पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया
January 23rd, 02:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को भारत की नारी शक्ति के लिए प्रभावशाली और लाभकारी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वालों की सराहना की
October 04th, 03:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन सभी लोगों के प्रशंसनीय प्रयासों की सराहना की जिन्होंने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान को भारत की नारी शक्ति के लिए प्रभावशाली और लाभकारी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है।प्रधानमंत्री ने आज टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष 100 दिवसीय अभियान के शुरूआत की घोषणा की
December 07th, 02:38 pm
इस बात पर बल देते हुए कि देश की टीबी के खिलाफ लड़ाई और मजबूत हुई है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज टीबी के उच्च बोझ वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक विशेष 100 दिवसीय अभियान के शुरूआत की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा द्वारा लिखे गए एक लेख को पढ़ने का भी आग्रह किया।भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के भाषण के लिए अपने इनपुट साझा करें
April 04th, 02:58 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां आपके लिए कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के भाषण के लिए अपने इनपुट और इनसाइट्स साझा करने का अवसर है।आज लाल किले से प्रधानमंत्री के भाषण के बारे में आप क्या सोचते हैं, हमें बताएं!
August 15th, 10:06 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘न्यू इंडिया’ बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ‘चलता है’ का समय चला गया, आज ‘बदला है, बदल रहा है और बदल सकता है’ का समय आ गया है... हम इस विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ें। श्री मोदी ने अपने संबोधन में विकास से लेकर एकता, आतंकवाद से लेकर सुरक्षा, और कृषि से लेकर प्रौद्योगिकी उन्नयन आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की।राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करें!
July 30th, 03:38 pm
यदि आपके पास कोई विचार एवं सुझाव है और आपको लगता है कि आपके विचार एवं सुझाव का देश को लाभ मिल सकता है, तो उसे प्रधानमंत्री के साथ साझा करें और 'न्यू इंडिया' के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। प्रधानमंत्री उनमे से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को 15 अगस्त को अपने संबोधन में शामिल करेंगे।योग दिवस: योग करते हुए अपनी फोटो प्रधानमंत्री के साथ साझा करें
June 16th, 12:01 pm
श्री मोदी ने लोगों से आग्रह किया था कि इस बार तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ योग करें। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश और दुनिया भर में योग को लेकर जिज्ञासा पैदा होगी। आप भी इस योग दिवस के अवसर पर #YogaDay हैशटैग का उपयोग कर योग करते हुए अपनी फोटो प्रधानमंत्री के साथ साझा करें।विकास सभी समस्याओं का समाधान है: प्रधानमंत्री मोदी
March 05th, 08:23 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य वाराणसी की विरासत को बनाये रखते हुए इसे आधुनिक बनाना है। उन्होंने आगे कहा, “हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस कुछ का साथ, कुछ का ही विकास में विश्वास रखती है।”उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को किया संबोधित
March 05th, 08:22 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में चुनाव प्रचार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि आधुनिक बनारस को उसकी प्राचीनता के साथ जोड़कर रखा जाए। उन्होंने कहा, हमारा मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' है लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस 'कुछ का साथ, कुछ का ही विकास' में ही भरोसा करती हैं।जनता की जीत, भारत की जीत और लोकतंत्र का विजयोल्लास
May 12th, 06:12 pm
जनता की जीत, भारत की जीत और लोकतंत्र का विजयोल्लास2014 का चुनाव प्रचार : व्यापक, अभिनव और संतोषजनक
May 10th, 08:24 pm
2014 का चुनाव प्रचार : व्यापक, अभिनव और संतोषजनक2014 का चुनाव प्रचार : व्यापक, अभिनव और संतोषजनक
May 10th, 08:24 pm
2014 का चुनाव प्रचार : व्यापक, अभिनव और संतोषजनकभाजपा ने 2014 चुनाव के लिए जारी किया पार्टी का आधिकारिक गीत
March 25th, 03:17 pm
भाजपा ने 2014 चुनाव के लिए जारी किया पार्टी का आधिकारिक गीत