पीएम मोदी ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी के सम्मान में आयोजित राजाजी उत्सव की सराहना की

February 23rd, 05:12 pm

पीएम मोदी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित राजगोपालाचारी उत्सव की सराहना की, जिसमें श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस पहल को सराहनीय प्रयास बताया, जो राष्ट्र के भाग्य को आकार देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने और औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों को मिटाने के भारत के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति राजगोपालाचारी जी की अटूट प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की और लोगों से प्रदर्शनी देखने का आग्रह किया।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने श्री सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

December 10th, 09:37 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें एक स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, बुद्धिजीवी और राजनेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजगोपालाचारी 20वीं शताब्दी के सबसे विलक्षण बुद्धिजीवियों में से एक थे और मानवीय मूल्य सृजन एवं गरिमा को बनाए रखने में विश्वास रखते थे।

प्रधानमंत्री ने श्री सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर याद किया

December 10th, 04:18 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने शासन, साहित्य और सामाजिक सशक्तिकरण पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

काशी और तमिलनाडु हमारी संस्कृति और सभ्यताओं के कालातीत केंद्र हैं :पीएम मोदी

November 19th, 07:00 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम 'काशी तमिल संगमम' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने काशी और तमिलनाडु के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काशी जहां एक ओर भारत की सांस्कृतिक राजधानी है, वहीं तमिलनाडु और तमिल संस्कृति भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम्' का उद्घाटन किया

November 19th, 02:16 pm

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम 'काशी तमिल संगमम' का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने काशी और तमिलनाडु के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काशी जहां एक ओर भारत की सांस्कृतिक राजधानी है, वहीं तमिलनाडु और तमिल संस्कृति भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र है।

प्रधानमंत्री ने श्री सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

December 10th, 12:03 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री सी. राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजाजी के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ लेने की एक तस्वीर और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की अधिसूचना के साथ-साथ सरदार पटेल द्वारा राजाजी को भारत के गवर्नर जनरल के रूप में पदभार ग्रहण करने पर लिखे गए पत्र का एक हिस्सा साझा किया।

प्रधानमंत्री ने सी राजगोपालाचारी को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी

December 10th, 11:41 am