प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया

June 10th, 07:25 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों का विश्वास और आशीर्वाद उन्हें देश की सेवा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

May 04th, 08:21 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

DMK की पॉलिसी परिवार द्वारा, परिवार के लिए और परिवार तक सीमित है: कोयंबटूर में पीएम मोदी

April 18th, 06:20 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऊर्जावान भाषण दिया, जिसे जनता से भरपूर समर्थन मिला। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की जनता आगामी चुनावों से पहले एक स्पष्ट संदेश दे रही है: “NDA गठबंधन आएगा, DMK जाएगा।”

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में विशाल जनसभा को संबोधित किया

April 18th, 06:00 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में ऊर्जावान भाषण दिया, जिसे जनता से भरपूर समर्थन मिला। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की जनता आगामी चुनावों से पहले एक स्पष्ट संदेश दे रही है: “NDA गठबंधन आएगा, DMK जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से भेंट की

April 14th, 10:35 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी राधाकृष्णन से भेंट की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्‍हें शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में विशाल जनसभा की

March 11th, 06:00 pm

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली को साहस और आस्था की धरती बताया। उन्होंने मरुदु बंधुओं की वीरता को याद किया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर एम. सरवनन के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “त्रिची साहस और आस्था की धरती है।” पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का गर्व के साथ सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के बेटे सी. पी. राधाकृष्णन आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं।

प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

February 16th, 09:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की।

मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु: पीएम मोदी

February 07th, 03:59 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया

February 07th, 03:15 pm

पीएम मोदी ने मलेशिया में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु बताया। उन्होंने भारत–मलेशिया संबंधों को ‘IMPACT’ करार दिया। मलाया विश्वविद्यालय में पहले ही तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना कर चुके प्रधानमंत्री ने मलेशिया में भी एक तिरुवल्लुवर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने सम्राट पेरुम्बिडुगु मुथरैयर द्वितीय के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी होने का स्वागत किया

December 14th, 10:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा आज सम्राट पेरुम्बिडुगु मुथरैयर द्वितीय (सुवरन मारन) के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किए जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।

हम सभी के लिए आपका मार्गदर्शन भारत के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है: राज्यसभा के सभापति के अभिनंदन समारोह के दौरान पीएम मोदी

December 01st, 11:15 am

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन समारोह के दौरान, पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति का नेतृत्व राज्यसभा के कामकाज को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने वाले सभापति राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। सभापति के व्यापक सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका विशाल अनुभव सदन और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरक मार्गदर्शन साबित होगा।

राज्यसभा के सभापति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन के दौरान पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य

December 01st, 11:00 am

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अभिनंदन समारोह के दौरान, पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभापति का नेतृत्व राज्यसभा के कामकाज को और समृद्ध बनाएगा। उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने वाले सभापति राधाकृष्णन ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। सभापति के व्यापक सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका विशाल अनुभव सदन और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरक मार्गदर्शन साबित होगा।

भारत ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र परिणाम दे सकता है: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का मीडिया को बयान

December 01st, 10:15 am

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं की जीवंतता और भावना का निरंतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से रचनात्मक बहस के माध्यम से सत्र को राष्ट्रीय हित पर केंद्रित रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सदन देश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में नई ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन के नए माननीय सभापति को भी बधाई दी।

2025 के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

December 01st, 10:00 am

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं की जीवंतता और भावना का निरंतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से रचनात्मक बहस के माध्यम से सत्र को राष्ट्रीय हित पर केंद्रित रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह सदन देश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में नई ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन के नए माननीय सभापति को भी बधाई दी।

हमें हर हाल में नैचुरल फार्मिंग को साइंस-बैक्ड मूवमेंट बनाना है: कोयंबटूर, तमिलनाडु में पीएम मोदी

November 19th, 07:01 pm

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने इस शहर को दक्षिण भारत की उद्यमशीलता की शक्ति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्राकृतिक खेती के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि इस वर्ष केवल किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के माध्यम से किसानों को ₹10 लाख करोड़ से अधिक की सहायता मिली है, पीएम ने किसानों से वन एकड़, वन सीजन प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में साउथ इंडिया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 को संबोधित किया

November 19th, 02:30 pm

तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने इस शहर को दक्षिण भारत की उद्यमशीलता की शक्ति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्राकृतिक खेती के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि इस वर्ष केवल किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के माध्यम से किसानों को ₹10 लाख करोड़ से अधिक की सहायता मिली है, पीएम ने किसानों से वन एकड़, वन सीजन प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

October 20th, 07:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक सेवा के 24 वर्ष पूरे होने पर बधाई देने के लिए उपराष्ट्रपति को धन्यवाद दिया

October 09th, 01:42 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 24 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी करने पर शुभकामनाओं के लिए उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

September 28th, 09:08 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए उपराष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया

September 17th, 09:22 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन का आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा, आपकी शुभकामनाएं राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण के संकल्प को और मज़बूत करती हैं।