प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध तेलुगू कवि, गीतकार और लेखक श्री सी नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया

June 12th, 06:48 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध तेलुगू कवि, गीतकार और लेखक श्री सी नारायण रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री सी नारायण रेड्डी की मृत्यु साहित्य की दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनकी रचनाओं ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। दुःख की इस घड़ी में श्री सी नारायण रेड्डी के परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”