आपने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और यही अहमियत रखता हैः तलवारबाज़ भवानी देवी से प्रधानमंत्री ने कहा
July 26th, 10:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की तलवारबाज़ी (फेंसिंग) की खिलाड़ी सीए भवानी देवी की कोशिशों की सराहना की है। भवानी देवी ने ओलम्पिक फेंसिंग के मुकाबले में भारत को पहली जीत दिलाई, भले अगले दौर में वे हार गईं।