प्रधानमंत्री ने बुल्गारिया के संसदीय चुनावों में जीत के लिए श्री रूमेन रादेव को बधाई दी

April 21st, 10:00 pm

पीएम मोदी ने बुल्गारिया में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में जीत के लिए रूमेन रादेव और उनकी पार्टी प्रोग्रेसिव बुल्गारिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रुएन” को बचाये जाने के संबंध में बुल्गारिया गणराज्य के राष्ट्रपति के आभार संदेश का जवाब दिया

March 19th, 10:39 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय नौसेना द्वारा बुल्गारिया के अपहृत जहाज “रूएन” और उसमें सवार 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल के सदस्यों को बचाये जाने के संबंध में बुल्गारिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री रुमेन रादेव के आभार संदेश का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती एवं आतंकवाद से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की सराहना की और जोर दिया।