पीएम मोदी को ब्यूनस आयर्स शहर की चाबी प्रदान की गई
July 06th, 02:42 am
पीएम मोदी को अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा के दौरान, एक विशेष सम्मान के रूप में, ब्यूनस आयर्स की सिटी गवर्नमेंट के प्रमुख श्री जॉर्ज मैक्री द्वारा ब्यूनस आयर्स शहर की चाबी प्रदान की गई। यह प्रतीकात्मक सम्मान भारत और अर्जेंटीना के बीच गहरे होते रिश्तों का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति Javier Milei से मुलाकात की
July 06th, 01:48 am
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान कासा रोसाडा में राष्ट्रपति Javier Milei से मुलाकात की। यह 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। दोनों नेताओं ने व्यापक चर्चा की और ट्रेड, एनर्जी, डिफेंस, टेक्नोलॉजी एवं लोगों के बीच आपसी संबंधों में गहन सहयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रति अर्जेंटीना की एकजुटता की सराहना की।प्रधानमंत्री ने सैन मार्टिन मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की
July 06th, 12:08 am
पीएम मोदी ने ब्यूनस आयर्स में जनरल जोस डे सैन मार्टिन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अर्जेंटीना के लिए देशभक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने सैन मार्टिन के साहस और अर्जेंटीना के इतिहास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। यह श्रद्धांजलि अर्जेंटीना के राष्ट्रीय नायकों के प्रति भारत के सम्मान और स्वतंत्रता व जुझारूपन के साझा मूल्यों को दर्शाती है।पीएम मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स पहुंचे
July 05th, 07:23 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर पहले अर्जेंटीना पहुंचे। वे राष्ट्रपति Milei के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की विभिन्न बैठक
December 01st, 07:56 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं के साथ व्यापक वार्ता की।प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरीसिओ मैक्रिया के साथ बातचीत की
December 01st, 05:48 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉरीसिओ मैक्रिया के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अर्जेंटीना संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना में अमेरिका के राष्ट्रपति और जापान के प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लिया
November 30th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो आबे ने ब्यूनस आयर्स में चल रहे जी -20 शिखर सम्मेलन के दौरान ऐतिहासिक JAI (जापान, अमेरिका, भारत) त्रिपक्षीय बैठक में मुलाकात की।Russia-India-China Trilateral
November 30th, 11:50 pm
Prime Minister Modi, President Vladimir V Putin of Russian Federation and President Xi Jinping of the People’s Republic of China, held a Trilateral Meeting in Buenos Aires today.जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक बैठक का मीडिया वक्तव्य
November 30th, 10:24 pm
ब्रिक्स की बैठक में नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक, सुरक्षा और वैश्विक आर्थिक-वित्तीय मुद्दों के साथ ही सतत विकास का सामना करने वाली चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना में ब्रिक्स सदस्यों की बैठक को संबोधित किया
November 30th, 07:08 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अर्जेंटीना में ब्रिक्स सदस्यों की बैठक को संबोधित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने ब्यूनस आयर्स में 'योग फॉर पीस' कार्यक्रम को संबोधित किया
November 30th, 04:25 am
ब्यूनस आयर्स में 'योग फॉर पीस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग स्वास्थ्य और कल्याण की गारंटी देता है। पीएम मोदी ने कहा, जब व्यक्ति के मन में शांति होगी, तभी परिवार में, समाज में, देश में और विश्व में भी शांति होगी। हेल्थ, वेलनेस और पीस के लिए दुनिया को योग भारत का उपहार है।प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में पहुंचे
November 29th, 07:52 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना में ब्यूनस आयर्स पहुंचे गए हैं। पीएम मोदी वहां जी 20 शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
November 27th, 07:43 pm
प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना में आयोजित होने वाले 13वें जी - 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 नवंबर -01 दिसंबर 2018 के बीच ब्यूनस आयर्स का दौरा करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान जी - 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य देशों के प्रमुखों के साथ वार्ता भी करेंगे और वैश्विक अर्थव्यवस्था एवं व्यापार, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय एवं कर प्रणाली, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और टिकाऊ विकास की स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे।