कैबिनेट ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026) के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी दरों को मंजूरी दी
April 08th, 04:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटैशियम युक्त उर्वरकों पर न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरें निर्धारित करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खरीफ सीजन 2026 के लिए अनुमानित बजट लगभग 41,533.81 करोड़ रुपये रखा गया है। इस फैसले से किसानों को रियायती, किफायती और उचित कीमतों पर उर्वरक उपलब्ध हो सकेंगे।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।सरकार कृषि में 'टेक्नोलॉजी कल्चर' लाने पर विशेष जोर दे रही है: पीएम मोदी
March 06th, 01:14 pm
पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया
March 06th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।इस साल का केंद्रीय बजट आर्थिक विकास को टिकाऊ और सुदृढ़ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है: पीएम मोदी
March 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने 'आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना’ विषय पर बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने 'अधिक निर्माण, अधिक उत्पादन, अधिक जुड़ाव और अधिक निर्यात' के मूल मंत्रों को दोहराया। उन्होंने हितधारकों से आत्मविश्वास के साथ निवेश करने, अत्याधुनिक तकनीक अपनाने, रिसर्च में बड़ा निवेश करने और ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने का भी आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना' विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया
March 03rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 'आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना’ विषय पर बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने 'अधिक निर्माण, अधिक उत्पादन, अधिक जुड़ाव और अधिक निर्यात' के मूल मंत्रों को दोहराया। उन्होंने हितधारकों से आत्मविश्वास के साथ निवेश करने, अत्याधुनिक तकनीक अपनाने, रिसर्च में बड़ा निवेश करने और ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने का भी आग्रह किया।जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी
March 02nd, 02:30 pm
भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।पीएम मोदी ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया
March 01st, 12:00 pm
पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।पीएम नरेन्द्र मोदी ने पुडुचेरी में विकास कार्यों की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया
March 01st, 11:45 am
पीएम मोदी ने पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन, हेल्थकेयर और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म का प्रतिनिधित्व करने वाले 'BEST' पुडुचेरी के अपने विजन को दोहराया। स्वतंत्रता संग्राम में पुडुचेरी के योगदान को रेखांकित करते हुए, उन्होंने 2047 तक एक विकसित पुडुचेरी और एक विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन पर जोर दिया।आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी
February 22nd, 01:30 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया
February 22nd, 01:12 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया
February 13th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।वित्त मंत्री ने व्यापक विवरण देते हुए स्पष्ट किया कि बजट हमारे राष्ट्र के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार से योगदान देगा : प्रधानमंत्री
February 12th, 02:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर बल दिया।इस साल का बजट भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और नई गति देगा: पीएम मोदी
February 01st, 01:38 pm
केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी टिप्पणी में, पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में देश की ऊंची उड़ान का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि बजट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को तेज करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है। वित्त मंत्री सीतारमण के इस बयान को दोहराते हुए कि यह युवाशक्ति का बजट है, पीएम मोदी ने एक भविष्योन्मुखी एवं संवेदनशील बजट पेश करने के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी।केंद्रीय बजट 2026 पर पीएम मोदी का वक्तव्य
February 01st, 01:00 pm
केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी टिप्पणी में, पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में देश की ऊंची उड़ान का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि बजट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को तेज करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है। वित्त मंत्री सीतारमण के इस बयान को दोहराते हुए कि यह युवाशक्ति का बजट है, पीएम मोदी ने एक भविष्योन्मुखी एवं संवेदनशील बजट पेश करने के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी।भारत के समुद्रतट देश की समृद्धि के प्रवेशद्वार बनेंगे: भावनगर में पीएम मोदी
September 20th, 11:00 am
भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।पीएम मोदी ने भावनगर में 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में हिस्सा लिया
September 20th, 10:30 am
भावनगर में ₹34,200 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने मैरिटाइम पावर और शिपबिल्डिंग हब के रूप में भारत की ऐतिहासिक ताकत को याद किया। शिपबिल्डिंग इकोसिस्टम के पतन के लिए काँग्रेस को दोषी ठहराते हुए, उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता के विजन के साथ, मैरिटाइम सेक्टर अब नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल मैरिटाइम ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी 10% है और 2047 तक इस हिस्सेदारी को तीन गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।केंद्रीय योजनाओं का लाभ बंगाल तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार जरूरी: कोलकाता में पीएम मोदी
August 22nd, 06:00 pm
पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।प्रधानमंत्री ने कोलकाता में विशाल जनसभा को संबोधित किया
August 22nd, 05:57 pm
पीएम मोदी ने कोलकाता में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के उत्थान के लिए बंगाल का उत्थान आवश्यक है। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास में निरंतर सहयोग दिया है। हाईवेज से लेकर रेलवे तक, बंगाल को UPA के कार्यकाल की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मिला है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह है कि दिल्ली से भेजा गया पैसा, राज्य सरकार लूट लेती है और यह पैसा जन कल्याण की बजाय, TMC कार्यकर्ताओं पर खर्च होता है।