प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेह में तथागत के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की

May 02nd, 06:59 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेह में 'तथागत के पवित्र अवशेषों की पवित्र प्रदर्शनी' के उद्घाटन पर आज प्रसन्नता व्यक्त की। यह प्रदर्शनी कल बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित की गई थी।

प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं

May 01st, 09:11 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट की। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में आनंद और एकजुटता की भावना को और प्रगाढ़ करेंगे। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर सभी से भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने के संकल्प को दोहराने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया

April 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।

AI के लिए भारत की दिशा और विजन स्पष्ट है, AI मानवता की भलाई के लिए एक साझा संसाधन है: पीएम मोदी

February 19th, 01:00 pm

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लीडर्स प्लेनरी सेशन में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने टेक्नोलॉजी को मानव सेवा के साधन के रूप में देखा है। उन्होंने डिजिटल टीकाकरण प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया, जिसने समय पर लाखों लोगों को वैक्सीन लगाने में मदद की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के लिए टेक्नोलॉजी ताकत का नहीं, सेवा का माध्यम है। इसी तरह AI को भी मानव कल्याण के रास्ते पर चलना चाहिए। AI के एथिकल यूज के लिए पीएम ने तीन अहम सुझाव भी दिए।

इंडिया AI इम्पैक्ट के लीडर्स प्लेनरी सेशन में पीएम मोदी का संबोधन

February 19th, 12:39 pm

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लीडर्स प्लेनरी सेशन में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने टेक्नोलॉजी को मानव सेवा के साधन के रूप में देखा है। उन्होंने डिजिटल टीकाकरण प्लेटफॉर्म का उदाहरण दिया, जिसने समय पर लाखों लोगों को वैक्सीन लगाने में मदद की। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के लिए टेक्नोलॉजी ताकत का नहीं, सेवा का माध्यम है। इसी तरह AI को भी मानव कल्याण के रास्ते पर चलना चाहिए। AI के एथिकल यूज के लिए पीएम ने तीन अहम सुझाव भी दिए।

प्रधानमंत्री ने देवनीमोरी के पवित्र रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया

February 05th, 10:45 am

पीएम मोदी ने कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में देवनीमोरी रेलिक्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका की अपनी यात्रा को याद किया, जब इन पवित्र रेलिक्स को देश में लाने का निर्णय लिया गया था। प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी

January 03rd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

January 03rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा अवशेषों को देखने का आह्वान किया

January 02nd, 06:16 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष शीर्षक से आयोजित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 3 जनवरी को भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

January 01st, 05:39 pm

भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, पीएम मोदी 3 जनवरी 2026 को भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में एक सदी से अधिक समय बाद वापस लाए गए पिपरहवा अवशेषों को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, इसमें एक व्यापक ऑडियो-विजुअल व्यवस्था भी होगी, जो भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी जानकारी को सरल और सहज रूप में प्रस्तुत करेगी।

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की

November 11th, 06:14 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान भूटान के नरेश ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।

भूटान यात्रा से पहले पीएम मोदी का वक्तव्य

November 11th, 07:28 am

भूटान रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में पीएम मोदी ने भूटान के चतुर्थ राजा के 70वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम ने कहा कि यह दौरा भारत और भूटान के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को गहराई देगा। उन्होंने इस साझेदारी को भारत की “नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी” का एक अहम स्तंभ बताया।

पीएम ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के सम्मानपूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व की सराहना की

November 09th, 03:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान की जनता और नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमारे दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक विरासत के बीच एक पवित्र कड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

November 09th, 09:59 am

पीएम मोदी, 11-12 नवंबर 2025 को दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम; भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे से मिलेंगे। पीएम; भूटान के चौथे नरेश महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी शामिल होंगे।

भारत की manuscripts में समूची मानवता की विकास यात्रा के footprints हैं: पीएम मोदी

September 12th, 04:54 pm

ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

September 12th, 04:45 pm

ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।

भारत के राज्य और जापान के प्रान्त मिलकर हमारी साझा प्रगति को आगे बढ़ाएँ: टोक्यो में पीएम मोदी

August 30th, 08:00 am

पीएम मोदी ने जापान के विभिन्न प्रान्तों के 16 गवर्नरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। अपने संबोधन में, उन्होंने कहा कि भारत-जापान संबंध निरंतर मजबूत होते जा रहे हैं। भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। पीएम ने जोर दिया कि अब समय आ गया है कि राज्य और प्रान्तों के बीच साझेदारी को नया बल दिया जाए, ताकि रिश्ते सिर्फ टोक्यो और दिल्ली तक सीमित न रहें।

बिहार का तेज विकास केंद्र की NDA सरकार की बड़ी प्राथमिकता: गया जी में पीएम मोदी

August 22nd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के गया जी से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी इन योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बिहार के उद्योग को मजबूती देंगी, रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी, एक नए अस्पताल और कैंसर सुविधा से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगी और पक्के घरों के जरिए लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार समग्र विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने बिहार के गया जी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

August 22nd, 11:20 am

पीएम मोदी ने बिहार के गया जी से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी इन योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बिहार के उद्योग को मजबूती देंगी, रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी, एक नए अस्पताल और कैंसर सुविधा से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगी और पक्के घरों के जरिए लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का तेज विकास केंद्र की एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिहार समग्र विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया

July 30th, 02:44 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देश में वापसी की सराहना करते हुए इसे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए एक गौरवपूर्ण और खुशी का क्षण बताया।