कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1200 MW की कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:28 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में कलाई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 14,105.83 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह परियोजना राज्य में बिजली आपूर्ति को मजबूत करेगी, पीक डिमांड को संभालने में मदद करेगी और राष्ट्रीय ग्रिड को संतुलित करने में योगदान देगी।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में 1720 MW के कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के निर्माण को मंजूरी दी
April 08th, 04:26 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार लाएगा और स्थानीय समुदायों को लाभ पहुंचाने वाली आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।बोडोलैंड शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है: असम में पीएम मोदी
March 13th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के कोकराझार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।उन्होंने बोडो भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए बोडो समाज की सराहना की और असम की विरासत की रक्षा के लिए डबल इंजन वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। क्षेत्र में हिंसा के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए, उन्होंने बोडो शांति समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और 'विकसित असम' के निर्माण का संकल्प लिया।पीएम मोदी ने असम के कोकराझार में ₹4,570 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
March 13th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के कोकराझार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।उन्होंने बोडो भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने के लिए बोडो समाज की सराहना की और असम की विरासत की रक्षा के लिए डबल इंजन वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। क्षेत्र में हिंसा के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए, उन्होंने बोडो शांति समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और 'विकसित असम' के निर्माण का संकल्प लिया।विनाश की राजनीति करने वाली RJD-कांग्रेस को नहीं पसंद बिहार का विकास: भागलपुर में पीएम मोदी
November 06th, 12:01 pm
भागलपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की भावना को नहीं समझा। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस भागलपुर दंगों का दाग कभी नहीं मिटा सकती। प्रगति के लिए एनडीए के रोडमैप के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि सरकार बिहार को टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी का हब बनाने के लिए काम कर रही है।न आईआईटी, न आईआईएम, न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी - एक पूरी पीढ़ी का भविष्य आरजेडी के नेतृत्व ने निगल लिया: बिहार के अररिया में पीएम मोदी
November 06th, 11:59 am
पीएम मोदी ने बिहार के अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ भारी संख्या में लोग एनडीए के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए उमड़े। पीएम मोदी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है - 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
November 06th, 11:35 am
पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया,जहाँ भारी संख्या में लोग एनडीए के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए उमड़े। पीएम मोदी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है - 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'प्रधानमंत्री 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
August 20th, 03:02 pm
पीएम मोदी 22 अगस्त को बिहार व पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और क्रमशः ₹13,000 करोड़ तथा ₹5,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बिहार में, वह सड़क परियोजनाओं, एक पावर प्लांट, एक हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर, एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और PMAY के लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल में, वह कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए मेट्रो एवं सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश में ₹8146.21 करोड़ के 700 MW Tato-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
August 12th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने अरुणाचल प्रदेश में ₹8146.21 करोड़ के Tato-II हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (HEP) को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय सप्लायर्स, उद्यमों और MSMEs को डायरेक्ट व इनडायरेक्ट जॉब्स के माध्यम से लाभ होगा, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।प्रधानमंत्री ने गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
July 09th, 12:49 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।वैश्विक अनिश्चितता के बीच, एक बात निश्चित है - भारत की रैपिड ग्रोथ: 'एडवांटेज असम समिट' में पीएम मोदी
February 25th, 11:10 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया
February 25th, 10:45 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।कैबिनेट ने गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल सहित वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय मल्टीट्रैकिंग के निर्माण को मंजूरी दी
October 16th, 03:18 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रेल मंत्रालय के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग ₹2,642 करोड़ है। प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त सेक्शंस पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट करेगा। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरेगा।प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया
January 12th, 07:29 pm
पीएम मोदी ने नवी मुंबई में ₹17,840 करोड़ से अधिक की लागत से बने 21.8 किमी लंबे अटल बिहारी वाजपेयी शिवड़ी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अटल सेतु, हमारे नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पुल यात्रा के समय को कम करेगा, कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा तथा इससे रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी।प्रधानमंत्री 12 जनवरी को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे
January 11th, 11:12 am
पीएम मोदी, 12 जनवरी 2024 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। वह नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। मुंबई में पीएम, अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री, नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहाँ वह ₹12,700 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शरुआत करेंगे।