जब भारत और ब्राजील मिलकर काम करते हैं तो ग्लोबल साउथ की आवाज अधिक सशक्त और मुखर हो जाती है: भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

February 21st, 12:30 pm

भारत–ब्राजील संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने बयान में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की सोच और नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से एआई इम्पैक्ट समिट की शोभा और बढ़ी है। पीएम ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने साझा उद्देश्य और साझा आकांक्षाओं के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी एवं सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

January 22nd, 09:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संघीय गणराज्य ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का टेलीफोन कॉल आया।

श्री सत्य साईं बाबा ने आध्यात्म का उपयोग समाज और जनकल्याण के लिए किया: पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में पीएम

November 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया

November 19th, 10:30 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति का टेलीफोन कॉल आया

August 07th, 09:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज ब्राजील के राष्ट्रपति श्री लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से टेलीफोन पर बात हुई।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 09th, 06:02 am

ब्रासीलिया में, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की और भारत-ब्राजील के बीच, बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की और अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और छह MoUs पर हस्ताक्षर किए।

जॉइंट स्टेटमेंट: भारत और ब्राजील - बड़े लक्ष्यों वाले दो महान देश

July 09th, 05:55 am

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने ब्राजील का राजकीय दौरा किया। दोनों नेताओं ने अगले दशक में पाँच प्रायॉरिटी पिलर्स; डिफेंस & सिक्योरिटी, फूड & न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन & क्लाइमेट चेंज, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन & इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्ट्रैटेजिक एरियाज में इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की ब्राजील की राजकीय यात्रा

July 09th, 03:14 am

पीएम मोदी की ब्राजील की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और ब्राजील ने काउंटर-टेररिज्म, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे क्षेत्रों में छह प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्रेड, कॉमर्स और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक मिनिस्टीरियल-लेवल मैकेनिज्म की भी घोषणा की गई।

पीएम मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया

July 09th, 12:58 am

पीएम मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने ब्राजील के सर्वोच्च सम्मान 'द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस' से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस विशिष्ट सम्मान के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति, सरकार और लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान दोनों देशों के लोगों को, अपने संबंधों को और गहरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

भारत-ब्राजील की साझेदारी, स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है: पीएम मोदी

July 08th, 08:30 pm

प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने, ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कामना की कि भारत-ब्राजील संबंध कार्निवल जितने वाइब्रेंट हों, फुटबॉल जितने जोशीले और samba की तरह दिलों को जोड़ते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के रूप में भारत-ब्राजील सहयोग न केवल ग्लोबल-साउथ के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए भी प्रासंगिक है।

पीएम मोदी ब्राजील के ब्रासीलिया पहुंचे

July 08th, 02:55 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कुछ समय पहले राजकीय यात्रा पर ब्रासीलिया पहुंचे। वे राष्ट्रपति लूला के साथ भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील में भारतीय समुदाय के उत्साही स्वागत की सराहना की

July 06th, 08:28 am

पीएम मोदी ने रियो डी जेनेरियो में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए, ब्राजील में भारतीय समुदाय की सराहना की। उन्होंने भारत के साथ, समुदाय के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों और देश के विकास के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

पीएम मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे

July 06th, 04:47 am

पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ समय पहले ब्राजील पहुंचे। वे रियो डी जेनेरियो में BRICS समिट में भाग लेंगे और कई विश्व नेताओं से मुलाकात करेंगे।

घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

July 02nd, 07:34 am

पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री का घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा (02-09 जुलाई)

June 27th, 10:03 pm

पीएम मोदी 2 से 9 जुलाई, 2025 के बीच घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के दौरे पर रहेंगे। घाना, त्रिनिदाद & टोबैगो और अर्जेंटीना में पीएम, मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करने के लिए उनके राष्ट्रपतियों के साथ वार्ता करेंगे। ब्राजील में पीएम, 17वें BRICS Summit 2025 में भाग लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। नामीबिया में पीएम मोदी, वहां के राष्ट्रपति के साथ वार्ता करेंगे और देश की संसद को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से बातचीत की

June 18th, 03:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानस्किस में जी7 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम श्री लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ सार्थक और गर्मजोशी भरी बातचीत की। उन्होंने वैश्विक दक्षिण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, तो चाहे कितना भी बड़ा तूफान क्यों न हो, वह हमें उखाड़ नहीं सकता: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

March 30th, 11:30 am

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों की छुट्टियों की योजना, जल संरक्षण की सफलता की कहानियों और दैनिक जीवन में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले उल्लेखनीय पत्रों, टेक्सटाइल वेस्ट को रोकने के लिए इनोवेटिव एफर्ट्स और योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए बढ़ती वैश्विक प्रशंसा और दुनिया भर में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में भी बात की।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति की शल्‍य चिकित्‍सा के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

December 12th, 09:50 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के शल्‍य चिकित्‍सा के बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पिछले वर्ष भारत की प्रेसीडेंसी में G20 ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरा: पीएम मोदी

November 21st, 02:21 am

पीएम मोदी ने साझा अनुभवों और आकांक्षाओं के आधार पर CARICOM के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ग्लोबल साउथ प्राथमिकताओं पर भारत के फोकस को उजागर करते हुए उन्होंने ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स की आवश्यकता और इसमें CARICOM की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। प्रस्तावों में भारत-CARICOM जॉइंट कमीशन के माध्यम से निर्णयों को लागू करना और भारत में तीसरे CARICOM समिट की मेजबानी शामिल है।

पीएम मोदी ने चिली के राष्ट्रपति से मुलाकात की

November 20th, 08:36 pm

पीएम मोदी ने ब्राजील में G20 समिट में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और रिन्यूएबल एनर्जी में संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की, साथ ही भारत-चिली PTA का विस्तार करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।