असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी
March 13th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
March 13th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया
February 14th, 07:20 pm
पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पुल गुवाहाटी और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जिससे संपर्क, सुविधा और व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे श्रद्धालुओं को कामाख्या मंदिर जाने में अधिक आसानी होगी।कैबिनेट ने असम में ट्विन ट्यूब टीबीएम रोड, अंडरवाटर टनल और एक रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
February 14th, 12:56 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने असम में ₹18,662 करोड़ की लागत से एक चार-लेन, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। यह कॉरिडोर NH-15 पर स्थित गोपुर से NH-715 पर स्थित नुमालीगढ़ तक बनाया जाएगा। इसमें ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 15.79 किलोमीटर लंबी सड़क और रेल सुरंग भी शामिल होगी। यह प्रोजेक्ट माल परिवहन की दक्षता बढ़ाएगा, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करेगा और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देगा।