प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10th, 02:08 pm
विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया की सरकार और जनता का हृदय से धन्यवाद: पीएम मोदी
November 17th, 08:30 pm
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।पीएम मोदी को नेशनल अवार्ड - "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर" से सम्मानित किया गया
November 17th, 08:11 pm
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की
November 17th, 06:41 pm
पीएम मोदी नाइजीरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अबुजा में राष्ट्रपति टिनुबू के साथ बातचीत की। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी, हेल्थ और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एग्रीकल्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग पर सहमति जताई तथा आतंकवाद और पायरेसी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने नाइजीरिया को भारत के ग्रीन इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और दोनों देशों के मध्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे
November 17th, 02:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से वार्ता करेंगे। वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
November 16th, 12:45 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16-21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नाइजीरिया में वे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। ब्राजील में वे G20 समिट में हिस्सा लेंगे। गुयाना में प्रधानमंत्री वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और CARICOM-इंडिया समिट में भाग लेंगे, जिसमें वे कैरीबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे।प्रधानमंत्री 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर रहेंगे
November 12th, 07:44 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नाइजीरिया में वे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। ब्राजील में वे G20 समिट में हिस्सा लेंगे। गुयाना में प्रधानमंत्री, वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और CARICOM-इंडिया समिट में भाग लेंगे, जिसमें वे कैरीबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक की
September 10th, 07:51 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात की। राष्ट्रपति टीनुबू ने जी-20 में अफ्रीकन यूनियन की स्थायी सदस्यता सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और कृषि सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर सार्थक बातचीत की।