प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की

June 01st, 08:09 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ चर्चा के दौरान राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनने पर उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई कि राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बोधगया से भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति और भारत के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी

June 01st, 07:16 pm

भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पीएम मोदी ने दोहराया कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों का संगम स्थल है। म्यांमार के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी

January 03rd, 12:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

January 03rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

भारत और थाईलैंड के बीच गहन सांस्कृतिक संबंध दो हजार वर्षों से भी अधिक प्राचीन: SAMVAD कार्यक्रम में पीएम मोदी

February 14th, 08:30 am

थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और भारत तथा थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2015 में शिंजो आबे के साथ SAMVAD की शुरुआत को याद किया और एशियाई सदी के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण, प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में संघर्ष से बचने, पर्यावरण सद्भाव और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वकालत की।

थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का संबोधन

February 14th, 08:10 am

थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और भारत तथा थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2015 में शिंजो आबे के साथ SAMVAD की शुरुआत को याद किया और एशियाई सदी के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण, प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में संघर्ष से बचने, पर्यावरण सद्भाव और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वकालत की।

भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी सभ्यताओं में निहित हैं: पीएम मोदी

December 16th, 01:00 pm

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने का फैसला किया है। पीएम ने भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने का भी उल्लेख किया।

बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण हैं : नेपाल के लुम्बिनी में पीएम मोदी

May 16th, 09:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के लुंबिनी में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एंड मेडिटेशन हॉल में आयोजित 2566वें बुद्ध जयंती समारोह में भाग लिया। उनके साथ नेपाल के प्रधानमंत्री माननीय शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी डॉ. आरजू राणा देउबा भी इस समारोह में उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लुम्बिनी में बुद्ध जयंती समारोह में भाग लिया

May 16th, 03:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के लुंबिनी में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एंड मेडिटेशन हॉल में आयोजित 2566वें बुद्ध जयंती समारोह में भाग लिया। उनके साथ नेपाल के प्रधानमंत्री माननीय शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी डॉ. आरजू राणा देउबा भी इस समारोह में उपस्थित थीं।

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया

November 05th, 10:20 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ठहरने के स्थानों, स्वागत केंद्रों जैसी नई सुविधाओं से पुरोहितों तथा श्रद्धालुओं का जीवन आसान होगा और उन्हें तीर्थाटन के अलौकिक अनुभव में पूर्ण रूप से डूब जाने का अवसर मिलेगा।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व भर के बौद्ध समाज की श्रद्धा के प्रति पुष्पांजलि है : पीएम मोदी

October 20th, 10:33 am

प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की आस्था का केंद्र है। आज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ये सुविधा, उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। भगवान बुद्ध के ज्ञान से लेकर महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी यह क्षेत्र आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है।

प्रधानमंत्री ने कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

October 20th, 10:32 am

प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि भारत विश्व भर के बौद्ध समाज की आस्था का केंद्र है। आज कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ये सुविधा, उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। भगवान बुद्ध के ज्ञान से लेकर महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी यह क्षेत्र आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है।

वैशाख उत्सव पर प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश

May 07th, 09:08 am

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास तो कर ही रहा है, अपने वैश्विक दायित्वों का भी उतनी ही गंभीरता से पालन कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जीवन की मुश्किल को दूर करने के संदेश और संकल्प ने भारत की सभ्यता को, संस्कृति को हमेशा दिशा दिखाई है। भगवान बुद्ध ने भारत की इस संस्कृति को और समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लिया

May 07th, 09:07 am

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास तो कर ही रहा है, अपने वैश्विक दायित्वों का भी उतनी ही गंभीरता से पालन कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जीवन की मुश्किल को दूर करने के संदेश और संकल्प ने भारत की सभ्यता को, संस्कृति को हमेशा दिशा दिखाई है। भगवान बुद्ध ने भारत की इस संस्कृति को और समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के काठमांडू में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया

May 12th, 04:39 pm

काठमांडू में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और नेपाल के बीच गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में नेपाल शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी प्रगति और समृद्धि हासिल करने के लिए परंपरा, व्यापार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी और परिवहन के क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत नेपाल की विकास यात्रा में नेपाल के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध जयंती पर आयोजित समारोह का उद्घाटन किया

April 30th, 03:55 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध जयंती पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए भगवान बुद्ध के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि सरकार भगवान बुद्ध से जुड़ी स्मृतियों की रक्षा के लिए एक बृहद विजन पर काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन ने समानता, सद्भाव और विनम्रता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने भारत में और पड़ोसी देशों में बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न साइटों को जोड़ने के लिए बुद्धा सर्किट बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बात की।

सरकार भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए करुणा के साथ लोगों की सेवा का कार्य कर रही है: प्रधानमंत्री मोदी

April 30th, 03:42 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध जयंती पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए भगवान बुद्ध के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और बताया कि सरकार भगवान बुद्ध से जुड़ी स्मृतियों की रक्षा के लिए एक बृहद विजन पर काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के जीवन ने समानता, सद्भाव और विनम्रता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने भारत में और पड़ोसी देशों में बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न साइटों को जोड़ने के लिए बुद्धा सर्किट बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बात की।

भगवान बुद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के शीर्ष कोट्स

May 10th, 06:54 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। आइए, गौतम बुद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के शीर्ष उद्धरण (कोट्स) देखें।

थाइलैण्ड की ‘लुक वेस्ट’ और भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी का अभिसरण हमारी साझेदारियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रकाश प्रदान करने वालाः पीएम

June 17th, 02:27 pm