प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
June 25th, 09:32 am
पीएम मोदी ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा में डटे रहने वाले अनगिनत भारतीयों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 जून का दिन संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने हमारे संविधान में सिद्धांतों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और लोगों से आपातकाल के दिनों के बारे में अपने अनुभव साझा करने का आह्वान किया।'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात @100' - मन की बात की शानदार यात्रा
October 22nd, 11:41 am
2014 में विजय दशमी पर शुरू लोकप्रिय रेडियो शो 'मन की बात' की यात्रा के 100 एपिसोड के महत्वपूर्ण माइलस्टोन का जश्न मनाने के लिए एक पुस्तक संकलित किया गया है। पुस्तक, 'इग्नाइटिंग कलेक्टिव गुडनेस: मन की बात @100' इस प्रेरणादायक यात्रा को श्रद्धांजलि है, जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित एक विशेष प्रस्तावना शामिल है। अब यह ऑनलाइन उपलब्ध है। यह पुस्तक केवल प्रतिलेखों का संग्रह या अतीत का प्रतिबिंब मात्र नहीं है, इसके बजाय यह भारत की प्रगति की कहानी का एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।