प्रधानमंत्री ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित सरकार के 12 वर्षों को रेखांकित किया

June 09th, 10:30 am

पीएम मोदी ने 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर विश्वास, विकास और जनकल्याण पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया तथा ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के प्रयासों पर जोर देते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में भारत की प्रगति को भी उजागर किया।

प्रधानमंत्री ने सामूहिक समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

May 22nd, 12:08 pm

पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें विकास, समृद्धि और सामूहिक कल्याण की कामना की गई। इस सुभाषितम् के माध्यम से, पीएम मोदी ने वनस्पतियों और प्रकृति की समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा मानवता की प्रगति को प्रकृति के साथ संतुलन में आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही, सभी के सुख, कल्याण और समृद्धि की कामना भी व्यक्त की।

पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ भारत की सभ्यतागत यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव: पीएम मोदी

May 11th, 12:28 pm

सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पुनर्निर्मित मंदिर की 75वीं वर्षगांठ को भारत की सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ से जुड़ी आस्था, ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण पीढ़ियों से चली आ रही भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की स्थायी शक्ति को दर्शाता है।

यूपी के विकास की नई लाइफ लाइन बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे: हरदोई में पीएम मोदी

April 29th, 11:35 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

April 29th, 11:30 am

पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किमी लंबे, एक्सेस-कंट्रोल्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नई जीवनरेखा बताया, जो कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी, किसानों को लाभ पहुंचाएगी और कई जिलों में औद्योगिक अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे एनसीआर की संभावनाओं को और करीब लाएगा और ‘विकसित भारत’ की दिशा में राज्य की भूमिका को मजबूत करेगा।

TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 24th, 11:45 am

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी

April 24th, 11:35 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश

April 24th, 11:30 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

प्रधानमंत्री ने आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वर जी से भेंट की

March 31st, 01:06 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वर जी महाराज साहब से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मांगा

March 27th, 10:44 am

पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि वह अपने सभी भक्तों को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति का आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि देवी मां की आराधना से भक्तों में एक अद्भुत शक्ति का संचार होता है, जो उन्हें सफलता के प्रति आत्मविश्वास से भर देता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा किया और माँ कालरात्रि के आशीर्वाद की कामना की

March 25th, 09:00 am

पीएम मोदी ने माँ कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी की पूजा भक्तों में नये आत्मविश्वास का संचार करती है और सभी को ऊर्जा के एक नए अहसास से भर देती है।

प्रधानमंत्री ने पृथ्वी माता के आशीर्वाद पर आधारित संस्कृत सुभाषित साझा किया

February 10th, 10:40 am

आज पीएम मोदी ने पृथ्वी माता के आशीर्वाद पर आधारित एक संस्कृत श्लोक साझा किया। श्लोक में कहा गया है, ‘जिस पृथ्वी से हमें धन और जीवन के लिए उपयोगी साधन प्राप्त होते हैं, उस माता पृथ्वी को हम प्रणाम करते हैं। आप स्थिर, सबको संयम में रखने वाली और धारण करने वाली हैं। हम कृषि-कार्य, समृद्धि तथा पोषण के लिए आपकी शरण में आते हैं।’

प्रधानमंत्री ने सौम्यनारायण पेरुमल मंदिर के पुजारियों से मुलाकात की

January 23rd, 11:42 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सबसे पहले सौम्यनारायण पेरुमल मंदिर के सम्मानित पुजारियों से मुलाकात की।

भारत की विकास यात्रा को भगवान स्वामीनारायण का आशीर्वाद मिलता रहेगा: पीएम मोदी

January 23rd, 02:12 pm

पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया

January 23rd, 02:00 pm

पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण की शिक्षापत्री की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षापत्री के माध्यम से भगवान स्वामीनारायण ने जीवन के लिए अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और आज उनके अनुयायियों द्वारा समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के कितने ही अभियान चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी प्रबुद्ध संगठनों से ज्ञान भारतम मिशन में अधिक सहयोग देने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

September 17th, 08:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर देश भर से और विदेशों से प्राप्त असंख्य शुभकामना संदेशों, आशीर्वाद एवं स्नेह के लिए जनशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि यह स्नेह उन्हें सशक्त बनाता है और प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने बिहार के मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की

July 18th, 09:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मोतिहारी में स्वामी शक्ति शरणानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। श्री मोदी ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और उनके स्नेह, आत्मीयता और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने अषाढ़ी एकादशी पर लोगों को शुभकामनाएं दी

July 17th, 09:35 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री के एक्स अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार

July 14th, 10:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। प्रधानमंत्री इस प्लेटफॉर्म पर लगातार सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बने हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

July 07th, 08:31 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाप्रभु जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।