कांग्रेस ने हमेशा असम के हितों से समझौता किया: बिस्वनाथ में पीएम मोदी

April 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने असम के बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘विकास विरोधी’ और ‘स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार की जड़’ बताया। BJP-NDA सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जिससे असम की विरासत और पर्यावरण की बहाली हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

पीएम मोदी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 01st, 11:00 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, चुनावों की घोषणा के बाद असम में ये उनकी पहली रैलियां थीं। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

प्रधानमंत्री 13-14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे

March 12th, 05:33 pm

पीएम मोदी 13-14 मार्च 2026 को असम का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, आधारशिला रखेंगे, भूमि पूजन करेंगे और हरी झंडी दिखाएंगे। गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित करेंगे और पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे।