हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी
April 19th, 11:10 am
पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रही TMC, संविधान का घोंट रही गला: बिष्णुपुर में पीएम मोदी
April 19th, 11:01 am
बिष्णुपुर की पवित्र धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की पहचान महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया, लेकिन TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में इसको लागू होने से रोक दिया।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 19th, 11:00 am
पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।मोदी का मिशन भारत को आत्मनिर्भर बनाने का है: बिष्णुपुर, प.बंगाल में पीएम मोदी
May 19th, 01:15 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी-कांग्रेस-लेफ्ट का मॉडल विकास का है ही नहीं बल्कि ये भ्रष्टाचार, हिंसा-अराजकता, तुष्टिकरण और परिवारवाद जैसी बीमारियों में ही फलते-फूलते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे गरीब, दलित और आदिवासियों के बच्चों के लिए विकसित भारत, विरासत के रूप में छोड़ना है।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में चुनावी रैलियां कीं
May 19th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पुरुलिया में उन्होंने लोगों से कहा कि मुझे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। बिष्णुपुर रैली में पीएम ने कहा, टीएमसी-कांग्रेस-लेफ्ट का मॉडल विकास का है ही नहीं बल्कि ये भ्रष्टाचार, हिंसा-अराजकता, तुष्टिकरण और परिवारवाद जैसी बीमारियों में ही फलते-फूलते हैं। वहीं मेदिनीपुर में विपक्ष पर चोट करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की इस आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है इसलिए टीएमसी वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं।