प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

July 15th, 12:20 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु के. कामराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक असाधारण व्यक्तित्व के रूप में याद किया। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, समावेशी विकास और वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति थिरु के. कामराज जी की अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

जब राष्ट्र प्रथम के संकल्प वाली सरकार होती है, तो राष्ट्रीय नायकों को भी उचित सम्मान मिलता है: पीएम मोदी

July 06th, 06:47 pm

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर पीएम मोदी का संबोधन

July 06th, 06:17 pm

पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्मजयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी विचार आज भी एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. मुखर्जी ने दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का दृढ़ता से विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाया जाना, भारत के पूर्ण राष्ट्रीय एकीकरण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

July 06th, 12:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट राष्ट्र निर्माता, प्रख्यात शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री ने श्री रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

July 05th, 12:09 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जनसेवा और राष्ट्रीयसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

June 28th, 10:38 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी ने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में चिरस्थायी योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की

June 26th, 12:46 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके महान कार्य और आदर्श आने वाली कई पीढ़ियों तक राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

May 31st, 11:15 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

May 28th, 09:56 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एनटीआर गारू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देशवासियों से डिजिटल जनगणना 2027 में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया

April 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने न्यूक्लियर और विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की प्रगति को रेखांकित किया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, बीटिंग रिट्रीट समारोह, प्रकृति संरक्षण, बाँस सेक्टर, प्राचीन ग्रंथों और मैथमैटिकल ओलंपियाड प्रोग्राम जैसे कई अहम विषयों पर भी बात की। पीएम ने मौजूदा डिजिटल जनगणना अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से इसमें हिस्सा लेने की अपील भी की।

हरिवंश जी देश को प्रगति की राह पर बड़ी छलांग लगाने का भरोसा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी

April 17th, 11:10 am

राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया

April 17th, 11:00 am

राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

April 17th, 08:53 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

April 14th, 09:14 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने संसद परिसर में महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 11th, 11:48 am

महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले के आदर्श आज भी अनगिनत लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

April 05th, 09:05 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

April 01st, 10:37 am

पीएम मोदी ने डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान से देश की हर पीढ़ी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित होती रहेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

March 23rd, 08:01 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महान समाजवादी नेता और चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने श्री बीजू पटनायक जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

March 05th, 11:42 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ओडिशा की प्रगति को आगे बढ़ाने में उनके उत्‍साह का स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

February 24th, 09:33 am

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक उत्कृष्ट प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि जयललिता जी ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर अडिग रहते हुए कल्याणकारी शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने इस महीने के #MannKiBaat कार्यक्रम में उनके बारे में कही गई अपनी बात भी साझा की।