साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS)
July 09th, 11:04 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS) लॉन्च की, जो साइबर सिक्योरिटी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज, सशक्त सप्लाई चेन, डिजिटल मजबूती और डिफेंस रिसर्च सहयोग में करीबी कोऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त करेगी।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप [2026-2030]
May 17th, 03:15 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और नीदरलैंड ने अगले पांच सालों (2026–2030) के लिए भारत-नीदरलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का रोडमैप अपनाया। इसमें पॉलिटिकल डायलॉग, इकोनॉमी, एग्रीकल्चर, हेल्थ, न्यू टेक्नोलॉजी, साइंस, एजुकेशन, कल्चर और डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।आइए हम भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को इनोवेशन सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी बनाएं: भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
April 16th, 11:55 am
भारत-ऑस्ट्रिया जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि चांसलर स्टॉकर की यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में एक नए सुनहरे अध्याय की शुरुआत है। इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और सस्टेनिबिलिटी में साझेदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा ट्रेड और इनवेस्टमेंट में नई ऊर्जा लाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि चाहे यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, सैन्य संघर्ष समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा
January 25th, 11:30 am
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।प्रधानमंत्री 23 जनवरी को केरल के दौरे पर रहेंगे
January 22nd, 02:23 pm
पीएम मोदी 23 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे, जहां वे रेल कनेक्टिविटी, शहरी आजीविका, विज्ञान और इनोवेशन, नागरिक-केंद्रित सेवाएं और एडवांस हेल्थकेयर सर्विस सहित प्रमुख क्षेत्रों में कई डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री केरल के स्ट्रीट वेंडर्स सहित एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण राशि भी वितरित करेंगे।