प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

February 26th, 08:56 pm

यरुशलम में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल साझेदारी के सभी पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाते हुए, नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाकर “शांति, इनोवेशन और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा देने का फैसला किया। दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ दोनों देशों की इनोवेट और नेतृत्व करने की साझा प्रतिबद्धता है: इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम में पीएम मोदी

February 18th, 12:07 pm

मुंबई में ‘इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम’ में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने और राष्ट्रपति मैक्रों ने 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। पिछले एक दशक में इनोवेशन के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से ‘अटल इनोवेशन मिशन’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सभी से भारत के साथ मिलकर ऐसा भविष्य बनाने का आह्वान किया, जहां टेक्नोलॉजी मानवता की सेवा करे और प्रोग्रेस सबको साथ लेकर आगे बढ़े।

भारत–फ्रांस की साझेदारी हर सीमा से परे: फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 17th, 04:00 pm

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के साथ जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-फ्रांस संबंध एक स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंच गए हैं। यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारत-फ्रांस संबंधों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत लोथल स्थित नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पर फ्रांस के साथ सहयोग करेगा।

कैबिनेट ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए वेंचर कैपिटल जुटाने को ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी दी

February 14th, 01:11 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹10,000 करोड़ के कुल फंड के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 बनाने को मंजूरी दी है। विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के साथ, यह फंड एंटरप्रेन्योर्स को मजबूत बनाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए सरकार के लगातार कमिटमेंट को दिखाता है।

हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी

January 12th, 01:35 pm

भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।

भारत के विकसित भविष्य में टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी: मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम

February 24th, 10:35 am

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ग्रोथ के एक नए युग की घोषणा करते हुए कहा, दुनिया का भविष्य भारत में है। 'विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत' पर जोर देते हुए उन्होंने कृषि, खनिज और उद्योग में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते ग्लोबल कॉन्फिडेंस और इन्वेस्टमेंट्स के साथ, भारत तेजी से इकोनॉमिक सुप्रीमसी और क्लीन एनर्जी लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित किया

February 24th, 10:30 am

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ग्रोथ के एक नए युग की घोषणा करते हुए कहा, दुनिया का भविष्य भारत में है। 'विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत' पर जोर देते हुए उन्होंने कृषि, खनिज और उद्योग में मध्य प्रदेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा कि बढ़ते ग्लोबल कॉन्फिडेंस और इन्वेस्टमेंट्स के साथ, भारत तेजी से इकोनॉमिक सुप्रीमसी और क्लीन एनर्जी लीडरशिप की ओर बढ़ रहा है।

भारत और अमेरिका का साथ एवं सहयोग एक बेहतर विश्व को शेप कर सकता है: पीएम मोदी

February 14th, 04:57 am

व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस कोऑपरेशन को बढ़ावा देने सहित अपने साझा लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी, स्पेस व आतंकवाद से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर दिया और राष्ट्रपति ट्रंप को फिर से भारत आने का निमंत्रण दिया।

चुनाव आयोग ने समय-समय पर हमारी मतदान प्रक्रिया को मजबूत किया: मन की बात के दौरान पीएम मोदी

January 19th, 11:30 am

मन की बात के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने आगामी 75वें गणतंत्र दिवस समारोह और देश के लोकतंत्र को आकार देने में भारत के संविधान के महत्व सहित प्रमुख माइलस्टोन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सैटेलाइट डॉकिंग जैसे अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के बारे में बात की और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट से जेनेटिक रिसर्च में भारत की छवि और अधिक सशक्त होगी: पीएम

January 09th, 06:38 pm

पीएम मोदी ने जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत पर अपने विचार साझा किए। श्री मोदी ने कहा, जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट बायो-टेक्नोलॉजी क्रांति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट ने विभिन्न समुदायों के 10,000 व्यक्तियों की जीनोम सीक्वेंसिंग करके सफलतापूर्वक एक डाइवर्स जेनेटिक रिसोर्स तैयार किया है।

जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य

January 09th, 05:53 pm

पीएम मोदी ने जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत पर अपने विचार साझा किए। श्री मोदी ने कहा, जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट बायो-टेक्नोलॉजी क्रांति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट ने विभिन्न समुदायों के 10,000 व्यक्तियों की जीनोम सीक्वेंसिंग करके सफलतापूर्वक एक डाइवर्स जेनेटिक रिसोर्स तैयार किया है।