प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी

May 07th, 07:09 pm

पीएम मोदी ने बिहार सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मंत्रियों को बधाई देते हुए उन्होंने सभी से सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पटना दौरे के दौरान बिहार के लोगों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया।

TMC सिर्फ गाली-गलौज करती है, धमकियां देती है और झूठ फैलाती है: बैरकपुर में पीएम मोदी

April 27th, 12:00 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित किया

April 27th, 11:30 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

April 21st, 08:32 pm

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

हरिवंश जी देश को प्रगति की राह पर बड़ी छलांग लगाने का भरोसा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी

April 17th, 11:10 am

राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया

April 17th, 11:00 am

राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

April 15th, 02:41 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

April 11th, 10:56 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के कटिहार में हुई दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं

April 10th, 02:07 pm

पीएम मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।

प्रधानमंत्री ने बिहार के नालंदा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

March 31st, 12:50 pm

प्रधानमंत्री ने बिहार के नालंदा जिले में भगदड़ के कारण हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

LDF और UDF ने दशकों तक मिल-बांटकर केरलम को लूटा: केरल के पलक्कड़ में पीएम मोदी

March 29th, 03:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केरलम में बदलाव की बढ़ती लहर को रेखांकित किया और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए बढ़ते समर्थन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “इस बार मैं राज्य में अलग माहौल साफ देख रहा हूं। केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है।”

पीएम मोदी ने केरलम के पलक्कड़ में विशाल जनसभा की

March 29th, 02:45 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पलक्कड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केरलम में बदलाव की बढ़ती लहर को रेखांकित किया और राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए बढ़ते समर्थन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “इस बार मैं राज्य में अलग माहौल साफ देख रहा हूं। केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है।”

बिहार के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

March 25th, 06:15 pm

बिहार के राज्यपाल श्री सैयद अता हसनैन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

यह नया भारत है, जो अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ता: पीएम मोदी

March 23rd, 08:30 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट को संबोधित किया

March 23rd, 08:00 pm

पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

March 22nd, 09:09 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

आज शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स से पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स सिस्टम और मजबूत होगा: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी

March 14th, 02:15 pm

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया

March 14th, 02:00 pm

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और पूर्वी भारत के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेलवे और बंदरगाह जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हैं। इन पहलों से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभ होगा और एक विकसित बंगाल की नींव रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री 14 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

March 12th, 05:30 pm

पीएम मोदी 14 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं। यह पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कैबिनेट ने कई राज्यों के 8 जिलों को कवर करने वाली तीन रेल परियोजनाओं को स्वीकृति दी

February 24th, 04:34 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने रेल मंत्रालय के तीन प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति दी है, जिनकी कुल लागत लगभग 9,072 करोड़ रुपये है। ये प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों के आठ जिलों को कवर करेंगे। ये प्रोजेक्ट पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत तैयार किए गए हैं। इनके जरिए लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही के लिए बेहतर और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।