'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप'

July 10th, 10:07 am

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए 'भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप' लॉन्च किया। आने वाले दशक के अवसरों और भविष्य में ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की भारत की महत्वाकांक्षा को पहचानते हुए, यह रोडमैप साझा प्राथमिकताओं, क्षमताओं और संसाधनों के अनुरूप सहयोग के लक्षित क्षेत्रों की पहचान करता है।