प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

February 18th, 07:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे से मुलाकात की, जो भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया

January 26th, 11:12 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएँ और बधाइयाँ देने के लिए विश्व नेताओं का धन्यवाद किया।

‘बागुरुम्बा दहोउ’ हमारी महान बोडो परंपरा को सम्मान देने का माध्यम है: गुवाहाटी, असम में पीएम मोदी

January 17th, 06:30 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ-2026 को संबोधित किया, जो बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। अपने भाषण में, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार में असमिया संस्कृति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 के बोडो शांति समझौते ने दशकों के संघर्ष को खत्म किया, जिससे युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने असम और बोडोलैंड के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ कार्यक्रम को संबोधित किया

January 17th, 06:00 pm

पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बागुरुम्बा दहोउ-2026 को संबोधित किया, जो बोडो समुदाय की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने वाला एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। अपने भाषण में, पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार में असमिया संस्कृति को विशेष महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2020 के बोडो शांति समझौते ने दशकों के संघर्ष को खत्म किया, जिससे युवाओं को मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने असम और बोडोलैंड के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख किया।

पीएम की भूटान की राजकीय यात्रा पर साझा प्रेस बयान

November 12th, 10:00 am

भूटान के नरेश, जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 11-12 नवंबर 2025 तक भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा की। इस दौरान पीएम ने भूटान के चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो के 70वें जन्मदिवस समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भाग लिया। पीएम मोदी ने 1020 मेगावाट पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया और भारत एवं भूटान के बीच कई समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

पीएम ने भूटान के चौथे नरेश से मुलाकात की और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया

November 12th, 09:54 am

पीएम मोदी ने थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश, महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात की। पीएम ने उनके 70वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और भारत-भूटान मैत्री को और मजबूत करने में उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी चांगलीमेथांग स्टेडियम में आयोजित कालचक्र दीक्षा समारोह में भूटान के वर्तमान नरेश, चौथे नरेश और भूटान के पीएम के साथ शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने भूटान नरेश से मुलाकात की

November 11th, 06:14 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने थिम्पू में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत और व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान भूटान के नरेश ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा

November 11th, 06:10 pm

भारत और भूटान ने 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II परियोजना के उद्घाटन और पुनात्सांगछू-I पर काम फिर से शुरू करने के निर्णय के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत किया। इस दौरान वाराणसी में भूटानी मंदिर के लिए भूमि, हतिसार में इमिग्रेशन चेकपोस्ट और ₹4000 करोड़ की ऋण सहायता की घोषणा की गई। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तीन अहम समझौते भी हुए।

दिल्ली धमाके पर एकजुटता दिखाने के लिए पीएम मोदी ने भूटान का जताया आभार

November 11th, 03:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चौथे नरेश महामहिम के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ एकजुटता के भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद, भूटान की जनता ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक अनोखी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा, मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा।

भूटान के चौथे राजा ने भारत और भूटान की मित्रता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: थिम्पू में पीएम मोदी

November 11th, 12:00 pm

भूटान की राजधानी थिम्पू स्थित चांगलीमेथांग समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने दोहराया कि हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भूटान को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए राजा की सराहना की और भारत-भूटान मैत्री को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएम ने एक जलविद्युत परियोजना का भी उद्घाटन किया और भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए पिछले वर्ष घोषित भारत के ₹10,000 करोड़ के सहायता पैकेज का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने भूटान के थिम्पू में चांगलीमेथांग मैदान में सभा को संबोधित किया

November 11th, 11:39 am

भूटान की राजधानी थिम्पू स्थित चांगलीमेथांग समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने दोहराया कि हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भूटान को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए राजा की सराहना की और भारत-भूटान मैत्री को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। पीएम ने एक जलविद्युत परियोजना का भी उद्घाटन किया और भूटान की पंचवर्षीय योजना के लिए पिछले वर्ष घोषित भारत के ₹10,000 करोड़ के सहायता पैकेज का जिक्र किया।

पीएम मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे

November 11th, 10:42 am

प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर पहले भूटान पहुंचे। उनकी दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच मैत्री और सहयोग के विशेष संबंधों को और मजबूत करना है। भूटान के प्रधानमंत्री श्री शेरिंग तोबगे ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भूटान यात्रा से पहले पीएम मोदी का वक्तव्य

November 11th, 07:28 am

भूटान रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में पीएम मोदी ने भूटान के चतुर्थ राजा के 70वें जन्मदिवस समारोह में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम ने कहा कि यह दौरा भारत और भूटान के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्तों को और मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को गहराई देगा। उन्होंने इस साझेदारी को भारत की “नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी” का एक अहम स्तंभ बताया।

पीएम ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के सम्मानपूर्ण स्वागत के लिए भूटान के लोगों और नेतृत्व की सराहना की

November 09th, 03:43 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के श्रद्धापूर्ण स्वागत के लिए भूटान की जनता और नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि ये अवशेष शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ हमारे दोनों देशों की साझा आध्यात्मिक विरासत के बीच एक पवित्र कड़ी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11-12 नवंबर 2025 को भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

November 09th, 09:59 am

पीएम मोदी, 11-12 नवंबर 2025 को दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिए भूटान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम; भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे से मिलेंगे। पीएम; भूटान के चौथे नरेश महामहिम जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन के समारोह और ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में भी शामिल होंगे।

भूटान के प्रधानमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का स्वागत किया

September 06th, 08:28 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और उनकी पत्नी को प्रार्थना करते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री मोदी ने कहा, प्रभु श्री राम के आदर्श दुनिया भर में लाखों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया

August 15th, 07:26 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।

हम एक ऐसे भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जहां ऊर्जा सस्ती, स्वच्छ और सर्वसुलभ हो: अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

May 29th, 01:30 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए बंगाल की भागीदारी अपेक्षित और आवश्यक दोनों है।” प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, ज्ञान और वैज्ञानिक प्रगति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पश्चिम बंगाल की प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने अलीपुरद्वार, प.बंगाल में ₹1010 करोड़ से अधिक के सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी

May 29th, 01:20 pm

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, इसलिए बंगाल की भागीदारी अपेक्षित और आवश्यक दोनों है।” प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, ज्ञान और वैज्ञानिक प्रगति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में पश्चिम बंगाल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने भूटान के पीएम से मुलाकात की

April 04th, 01:30 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकॉक में 6वें BIMSTEC समिट के दौरान भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-भूटान संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहन मित्रता पर प्रकाश डाला और भूटान के विकास में सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।