परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मालदीव की राजकीय यात्रा

July 26th, 07:19 am

पीएम मोदी की मालदीव की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत ने ₹4,850 करोड़ की Line of Credit प्रदान की, loan repayment की शर्तों को आसान बनाया और FTA वार्ता शुरू की। प्रमुख उद्घाटनों में हाउसिंग यूनिट्स, डिफेंस प्रोजेक्ट्स और community initiatives शामिल थे। फिशरीज, डिजिटल सहयोग, मौसम विज्ञान, UPI इंटीग्रेशन और हेल्थ से जुड़े आठ MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 25th, 08:48 pm

पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन को ‘भीष्म क्यूब्स’ की सौगात दी

August 23rd, 06:33 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन को भीष्म क्यूब्स की सौगात दी। प्रत्येक ‘भीष्म क्यूब’ में सभी प्रकार की चोटों और चिकित्सा से जुड़ी हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा या देखभाल सुनिश्चित करने वाली दवाइयां और उपकरण शामिल हैं।