प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन: सुधार, आत्मनिर्भरता और प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने का एक दृष्टिकोण

August 15th, 10:23 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किला के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। श्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की आत्मनिर्भरता और परिवर्तन की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांस्फॉर्म हो रहा है, लेकिन अब और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ने का समय आ गया है।