140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।भारत ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
August 15th, 06:45 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी
May 13th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत कोयला उत्पादक क्षेत्रों में 25 प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 50,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान: असम के होजाई में पीएम मोदी
April 06th, 11:20 am
पीएम मोदी ने असम के होजाई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि उनके वादे जमीन पर फेल हो जाते हैं। उन्होंने असम के मतदाताओं को भ्रामक वादों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साथ ही, अवैध घुसपैठ और उसके असम की पहचान, जमीन एवं रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी जताई।पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया
April 06th, 11:00 am
पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
April 01st, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है: पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी
March 23rd, 02:15 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन
March 23rd, 02:00 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।कैबिनेट ने असम के ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड में नामरूप-IV अमोनिया-यूरिया प्लांट को मंजूरी दी
March 19th, 04:09 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने असम के नामरूप में BVFCL में 12.7 LMT वार्षिक यूरिया उत्पादन क्षमता वाला एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नामरूप-IV प्रोजेक्ट के चालू होने की संभावित कुल समय-सीमा 48 महीने है। यह लोगों के लिए सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से अतिरिक्त रोजगार के अवसर खोलेगा और देश की यूरिया में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।वैश्विक अनिश्चितता के बीच, एक बात निश्चित है - भारत की रैपिड ग्रोथ: 'एडवांटेज असम समिट' में पीएम मोदी
February 25th, 11:10 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया
February 25th, 10:45 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।देश भर के छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही पीएम-किसान योजना: बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी
February 24th, 02:35 pm
पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
February 24th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।भाजपा ने हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा: कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी
September 14th, 03:47 pm
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की विशाल रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टिकरण, आरक्षण विरोधी मानसिकता, किसान विरोधी नीतियों और पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार सेवा भाव से काम कर रही है और उसने पूरे प्रदेश को विकास की धारा से जोड़ा है।प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया
September 14th, 03:40 pm
हरियाणा के कुरुक्षेत्र की विशाल रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टिकरण, आरक्षण विरोधी मानसिकता, किसान विरोधी नीतियों और पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार सेवा भाव से काम कर रही है और उसने पूरे प्रदेश को विकास की धारा से जोड़ा है।आपका वोट सशक्त भारत-विकसित भारत की गारंटी बनेगा: हमीरपुर, यूपी में पीएम मोदी
May 17th, 11:25 am
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए उनकी सरकार 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है और संबंधित योजना के पूरा होने पर बुंदेलखंड के विकास को नई ऊंचाई मिलेगी। पीएम ने तुष्टिकरण के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुए लोगों से कहा कि सपा-कांग्रेस वाले वोट आपसे ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद सौगात, वोट जिहाद करने वालों को बांटते हैं।प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में जनसभाएं कीं
May 17th, 11:10 am
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। नई सरकार में गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अनेक बड़े फैसले लेने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। इसके बाद फतेहपुर की जनसभा में पीएम ने कांग्रेस और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए हैं और अब 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। वहीं हमीरपुर में उन्होंने लोगों से कहा कि सपा-कांग्रेस वाले वोट आपसे ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आने के बाद, सौगात वोट जिहाद करने वालों को बांटते हैं।बीजेडी सरकार बीते 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई: बरगढ़ में पीएम मोदी
May 11th, 10:55 am
पीएम मोदी ने ओडिशा के बरगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 25 साल में एक पूरी पीढ़ी जवान होकर अपना नया जीवन शुरू कर देती है। लेकिन बीजेडी की सरकार इन 25 सालों में ओडिशा को गरीबी से बाहर नहीं निकाल पाई। प्रधानमंत्री ने जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और सबसे पिछड़ी जनजातियों के लिए शुरू की गई 24 हजार करोड़ रुपए की योजना को रेखांकित किया।ओडिशा में बीजेडी सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है: बलांगीर में पीएम मोदी
May 11th, 10:50 am
ओडिशा के बलांगीर में दिन की दूसरी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, यह हमारी सरकार ही थी जिसने ओडिया वीरता के प्रतीक पाइका संग्राम स्मारक को मंजूरी दी। हमने पाइका संग्राम के सम्मान में एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया था। भाजपा सरकार में एक आदिवासी बेटी पहली बार देश की राष्ट्रपति बनी। आज ओडिशा की एक बेटी देश के सर्वोच्च पद पर है।”