2025 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
August 24th, 07:13 pm
2025 बैच के IFS ऑफिसर ट्रेनीज के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे अपने पोस्टिंग वाले देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क बनाने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मिशनों की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि वे भारत को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक जगह बनाने की दिशा में काम करें।प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो में ‘भारत को जानिए क्विज’ के विजेताओं से मुलाकात की
July 04th, 09:03 am
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में ‘भारत को जानिए क्विज’ के विजेताओं शंकर रामजतन, निकोलस मैराज और विंस महतो से मुलाकात की। क्विज ने वैश्विक प्रवासी संबंधों को मजबूत किया है और भारत के साथ उनके संबंधों को और गहरा किया है।प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से भारत को जानिए प्रश्नोनत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया
November 23rd, 09:15 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रवासी भारतीयों और अन्य देशों के मित्रों से भारत को जानिए प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी भारत और विश्व भर में फैले प्रवासी भारतीयों के बीच संबंधों को और मजबूत करता है और यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को पुन: जानने का एक अच्छा माध्यम भी है।