युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी
June 18th, 11:41 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
June 18th, 09:30 pm
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।'भारत इनोवेट्स' से लेकर 'विवा टेक' तक, हमारे स्टार्टअप्स कई नई पार्टनरशिप कर रहे हैं: पेरिस, फ्रांस में पीएम मोदी
June 18th, 06:15 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।प्रधानमंत्री ने वीवाटेक 2026 में भाग लिया
June 18th, 06:00 pm
भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2026 को 'इनोवेशन ईयर' के तौर पर मनाया जा रहा हैं, इसलिए पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस में 'विवटेक 2026' में भाग लिया। एक सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI के लिए भारत के विजन पर जोर दिया और कहा कि टेक्नोलॉजी ने भारत में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों नेताओं ने उन भारतीय स्टार्ट-अप्स और इनोवेटर्स से बातचीत की जो इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी के लिए नई टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक समाधान पेश कर रहे थे।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे
June 13th, 11:19 pm
पीएम मोदी फ्रांस के नीस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आगमन पर उन्हें विशेष सम्मान और आत्मीयता का परिचय मिला, जो भारत और फ्रांस के बीच मजबूत तथा दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है। यह यात्रा भारत-फ्रांस साझेदारी के लगातार मजबूत होते स्वरूप और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक के दौरे से पहले पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य
June 13th, 10:03 am
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा करेंगे। फ्रांस दौरे के पहले चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' इवेंट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में, वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस पहुंचेंगे, जहां वे G7 समिट और विवाटेक 2026 में भाग लेंगे।