पहले वोट से लेकर स्टार्टअप इंडिया तक, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारत के युवाओं को सराहा

January 25th, 11:30 am

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस साल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मतदान के महत्व पर जोर दिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अहम विषयों पर भी बात की। पीएम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया, जिसमें दुनिया भर के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के अवसर पर पंडित जसराज जी का भजन साझा किया

September 22nd, 09:32 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवरात्रि के अवसर पर पंडित जसराज जी का भजन साझा किया। श्री मोदी ने कहा कि नवरात्रि भक्ति का पर्व है और कई लोगों ने इस भक्ति को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा, यदि आपने कोई भजन गाया है या आपका कोई पसंदीदा भजन है, तो कृपया उसे मेरे साथ साझा करें। मैं आने वाले दिनों में उनमें से कुछ चुनिंदा भजनों को शेयर करूंगा!