प्रधानमंत्री ने गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री भागूभाई पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया

June 26th, 02:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री भागूभाई पटेल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में श्री पटेल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।