कैबिनेट ने बिहार में ₹3,936.05 करोड़ के रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

June 03rd, 03:24 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बिहार में NH-31 और NH-231 के खगड़िया-पूर्णिया सेक्शन को 3936.05 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन स्टैंडर्ड में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट बिहार भर के प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को निर्बाध रूप से जोड़ेगा और अपग्रेड किए गए कॉरिडोर के माध्यम से 5 पीएम गति-शक्ति आर्थिक केंद्रों को जोड़कर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा।

विनाश की राजनीति करने वाली RJD-कांग्रेस को नहीं पसंद बिहार का विकास: भागलपुर में पीएम मोदी

November 06th, 12:01 pm

भागलपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की भावना को नहीं समझा। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस भागलपुर दंगों का दाग कभी नहीं मिटा सकती। प्रगति के लिए एनडीए के रोडमैप के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि सरकार बिहार को टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी का हब बनाने के लिए काम कर रही है।

पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 06th, 11:35 am

पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया,जहाँ भारी संख्या में लोग एनडीए के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए उमड़े। पीएम मोदी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है - 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'

घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी, ये मोदी की गारंटी है: पूर्णिया, बिहार में पीएम

September 15th, 04:30 pm

बिहार के लिए ₹40,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली और पानी से जुड़ी ये परियोजनाएँ सीमांचल की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। पीएम ने कहा कि नए एयरपोर्ट के साथ, पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप पर अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, मखाना किसानों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा।

पीएम मोदी ने पूर्णिया, बिहार में लगभग ₹40,000 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

September 15th, 04:00 pm

बिहार के लिए ₹40,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शुभारंभ की घोषणा करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली और पानी से जुड़ी ये परियोजनाएँ सीमांचल की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। पीएम ने कहा कि नए एयरपोर्ट के साथ, पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप पर अपनी जगह बना चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मखाना बोर्ड, मखाना किसानों के लिए बेहतर मूल्य सुनिश्चित करेगा।

पीएम 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे

September 12th, 02:12 pm

पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मिजोरम में वे Bairabi-Sairang नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। मणिपुर में वे ₹7,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री असम में डॉ. भूपेन हजारिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में वे कोलकाता में Combined Commanders’ Conference को संबोधित करेंगे। बिहार में पीएम मोदी नए पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।

कैबिनेट ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली ₹3,169 करोड़ की रेल परियोजना को मंजूरी दी

September 10th, 03:05 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 3,169 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबी भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। इस मल्टी-ट्रैकिंग से कंजेशन कम होगा, लोगों और सामान की आवाजाही बेहतर होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोज़गार एवं स्वरोज़गार के अधिक अवसर पैदा करके पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को बल मिलेगा।

कैबिनेट ने बिहार में ₹4447.38 करोड़ की लागत वाले हाई-स्पीड कॉरिडोर को मंजूरी दी

September 10th, 03:02 pm

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में बक्सर-भागलपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के 4-लेन मोकामा-मुंगेर सेक्शन को मंजूरी दी है। ₹4,447.38 करोड़ की लागत से 82.4 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट से यात्रा का समय घटकर 1.5 घंटे रह जाएगा, यात्रियों और माल ढुलाई के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा क्षेत्र में 33 लाख से अधिक मानव-दिवस रोजगार सृजित होंगे।

कैबिनेट ने कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम के लिए तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं और गुजरात के लिए एक रेल परियोजना को मंजूरी दी

August 27th, 04:50 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 12,328 करोड़ रुपये की चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी। स्वीकृत मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 3,108 गाँवों और लगभग 47.34 लाख आबादी तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार और असम राज्यों को लाभ होगा। प्रस्तावित नई लाइन गुजरात के कच्छ क्षेत्र के सुदूर इलाकों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

बीते 10 सालों में भारत ने incremental change से आगे बढ़कर impactful transformation तक का सफर देखा है: सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी

April 21st, 11:30 am

पीएम मोदी ने संविधान के 75 साल पूरे होने और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित किया। समग्र विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से प्रभावशाली बदलाव लाने और 'विकसित भारत' के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान किए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस को संबोधित किया

April 21st, 11:00 am

पीएम मोदी ने संविधान के 75 साल पूरे होने और सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सिविल सेवा दिवस पर सिविल सेवकों को संबोधित किया। समग्र विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों से प्रभावशाली बदलाव लाने और 'विकसित भारत' के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान किए।

देश भर के छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही पीएम-किसान योजना: बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी

February 24th, 02:35 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

February 24th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 23 से 25 फरवरी तक मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा करेंगे

February 22nd, 02:05 pm

पीएम मोदी 23 से 25 फरवरी तक मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा करेंगे। 23 फरवरी को वे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखेंगे। 24 फरवरी को वे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का उद्घाटन करेंगे, भागलपुर में पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे और गुवाहाटी में झुमोइर बिनंदिनी-2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 25 फरवरी को वे गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर समिट का उद्घाटन करेंगे।

पीपुल,पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल सूरत को विशेष बनाता है : पीएम मोदी

September 29th, 11:31 am

पीएम मोदी ने सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिन्दुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। उन्होंने कहा कि सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।

पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

September 29th, 11:30 am

पीएम मोदी ने सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी, दोनों का बहुत ही शानदार उदाहरण है। हिन्दुस्तान का कोई प्रदेश ऐसा नहीं होगा, जिसके लोग सूरत की धरती पर न रहते हों। उन्होंने कहा कि सूरत की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला शहर है।

प्रधानमंत्री ने भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया

March 04th, 12:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भागलपुर में धमाके से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने इस घटना से संबंधित हालात के बारे में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बातचीत की और कहा कि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्‍ध कराई जा रही है।

भारत आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है और बिहार आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है: पीएम मोदी

October 23rd, 01:02 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। भागलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बिहार के लोग ये ठान चुके हैं कि एनडीए को फिर जिताना जरूरी है। जरूरी इसलिए ताकि बिहार प्रगति के जिस पथ पर चल रहा है, उसकी गति और तेज हो। जरूरी इसलिए है, ताकि देश को सशक्त करने के लिए जो फैसले लिए गए हैं, वो बिहार में भी तेजी से लागू हों। उन्होंने कहा कि एनडीए के विरोध में आज जो लोग खड़े हैं, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला हो, ये लोग विरोध में हैं। तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नए अधिकार देना हो, ये लोग विरोध में हैं।

बिहार को अभी भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है, नई बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है: प्रधानमंत्री मोदी

October 23rd, 10:30 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम, गया और भागलपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। भागलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, बिहार के लोग ये ठान चुके हैं कि एनडीए को फिर जिताना जरूरी है। जरूरी इसलिए ताकि बिहार प्रगति के जिस पथ पर चल रहा है, उसकी गति और तेज हो। जरूरी इसलिए है, ताकि देश को सशक्त करने के लिए जो फैसले लिए गए हैं, वो बिहार में भी तेजी से लागू हों। उन्होंने कहा कि एनडीए के विरोध में आज जो लोग खड़े हैं, वो देशहित के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने का फैसला हो, ये लोग विरोध में हैं। तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को नए अधिकार देना हो, ये लोग विरोध में हैं।

नया भारत और नया बिहार तेजी से विकास में विश्वास करता है: प्रधानमंत्री मोदी

September 13th, 12:01 pm

बिहार में 900 करोड़ से अधिक की 3 पेट्रोलियम क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार को प्रगति की राह पर ले जाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पीएम मोदी ने कहा, हमें बिहार में सुशासन सुनिश्चित करना चाहिए। पिछले 15 वर्षों में किया गया अच्छा काम जारी रहना चाहिए।