पहले चरण के बाद RJD-कांग्रेस का गुब्बारा पूरी तरह फूट चुका है: भभुआ, बिहार में पीएम मोदी

November 07th, 07:49 pm

बिहार के भभुआ में आयोजित एक विशाल जनसभा में पीएम मोदी ने आरजेडी के खतरनाक इरादों के बारे में लोगों को चेताया और वोटर्स को उसे खारिज करने के कारण बताए। उन्होंने कहा कि जंगलराज को बढ़ावा देने वाले ये लोग एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, अब ये घुसपैठियों के लिए सिक्योरिटी कवर बन गए हैं। पीएम ने लोगों को याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने छठ पूजा को ‘ड्रामा’ कहा और महाकुंभ का भी मज़ाक उड़ाया। उन्होंने दोहराया कि एनडीए, अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 07th, 01:45 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।

बिहार के बड़े और छोटे भाई की सरकार के जाने का समय आ गया है जिसने बिहार को बर्बाद कर दिया: जहानाबाद और भभुआ की रैली में प्रधानमंत्री

October 12th, 05:15 pm